केतन ठक्कर/शर्मिष्ठा मुखर्जी, नई दिल्ली के बाद अब ने भी बंद करने का फैसला लिया है। फ्रांस की कार कंपनी रेनॉ ने कहा है कि अप्रैल 2020 से BS6 लागू होने के बाद वह भारत में डीजल कारों की बिक्री बंद कर देगी। कंपनी के ग्लोबल सीईओ थिएरी बोलोर ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह बीएस6 लागू होने के बाद डीजल कारें बंद कर देगी। अप्रैल 2020 से डीजल कारें बंद करने के सवाल पर बोलोर ने कहा, 'मेरा ऐसा मानना है।' इंटरनैशनल मार्केट के संदर्भ में उन्होंने कहा, 'वैश्विक स्तर पर बिक्री के मामले में डीजल गाड़ियों की मांग स्वाभाविक रूप से घट रही है। यह गिरावट बड़े पैमाने पर है, लेकिन अचानक नहीं है। आज नियामकों का नजरिया बहुत स्पष्ट है, इसी को देखते हुए हमने यूरो VII के आने पर डीजल इंजन के डिवेलपमेंट को सीमित करने का निर्णय लिया है।' भारतीय बाजार की स्थितियों से यह काफी हद तक साफ भी होता है। भारत में डीजल कारों की हिस्सेदारी एक दशक के निचले स्तर पर आ गई है। वित्त वर्ष 2019 के आखिर में देश में डीजल कारों की हिस्सेदारी करीब 19 पर्सेंट थी। डीलज कारें नहीं लाने की बात को उन्होंने इससे भी साफ किया कि कंपनी की नई कॉम्पैक्ट एमपीवी ट्राइबर को सिर्फ पेट्रोल इंजन में पेश किया गया है। ट्राइबर डीजल इंजन में नहीं आएगी। बता दें कि कंपनी ने बुधवार को दिल्ली में रेनॉ ट्राइबर से पर्दा उठाया। साल 2020 के प्लान का हिस्साभविष्य में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर बोलोर ने कहा,'इलेक्ट्रिक गाड़ियां 2022 के लिए मिड-टर्म प्लान का हिस्सा हैं। हम इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भारत में ही मैन्युफैक्चर करना चाहेंगे।'
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News http://bit.ly/2WPP7Cd
No comments:
Post a Comment