Showing posts with label Auto Industry News. Show all posts
Showing posts with label Auto Industry News. Show all posts

Thursday, November 12, 2020

मारुति सुजुकी ने लॉन्च किए Alto, Celerio, WagonR Festive Edition, देखें कीमत

नई दिल्ली।मारुति सुजुकी ने फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों को दीवाली गिफ्ट के रूप में अपनी सबसे पॉप्युलर हैचबैक कार Maruti suzuki Alto, Maruti suzuki Celerio और Maruti suzuki WagonR का खास Festive Variants लॉन्च किया है, जो काफी आकर्षक और बेहतर फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इन तीनों कारों के फेस्टिव एडिशन में लुक, स्टाइल और कम्फर्ट का विशेष ध्यान रखते हुए स्पेशल किट ऑफर किए हैं। ये भी पढ़ें- देखें कीमतमारुति ने इस फेस्टिव एडिशन किट को ऑल्टों के लिए 25,490 रुपये, सेलेरियो के लिए 25,990 रुपये और वैगनआर के लिए 29,990 रुपये में लॉन्च किया है। इन तीनों धांसू कार के ग्राहक नजदीकी मारुति सुजुकी डीलरशिप पर जाकर फेस्टिव सीजन किट्स को अपनी गाड़ी में फिट करवा सकते हैं। वहीं फेस्टिव सीजन में इन हैचबैक्स को खरीदने वालों को ये किट साथ मिलेगी। यानी मारुति सुजुकी की इन तीनों कारों के फेस्टिव एडिशन की कीमतें मौजूदा कीमत और फेस्टिव किट मिलाकर तय होंगी। ये भी पढ़ें- Maruti Alto Festive Editionमारुति सुजुकी ऑल्टो फेस्टिव एडिशन की खूबियों की बात करें तो यह मॉडल 6 इंच के Kenwood स्पीकर्स, Pioneer टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, डुअल टोन सीट कवर्स के साथ ही स्टीयरिंग व्हील कवर, नए फ्लोर मेट, नए सिक्यॉरिटी सिस्टम और कीलेस एंट्री समेत अन्य आकर्षक एक्सेसरीज से लैस है। ऑल्टो का यह खास एडिशन 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 48 पीएस की पावर और 69 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति सुजुकी की इस एंट्री लेवर कार की सीएनजी वेरियंट भी है। यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ है। ये भी पढ़ें- Maruti Celerio Festive Edition मारुति सुजुकी सेलेरियो फेस्टिव एडिशन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले सोनी कंपनी के डबल डीन ऑडियो सिस्टम के साथ ही स्टाइलिश सीट कवर्स, रियर सीट कुशन, डिजाइनर फ्लोर मेट्स, पियानो बॉडी साइड मॉल्डिंग, डोर विजन समेत अन्य फीचर्स से लैस है। मारुति सुजुकी सेलेरियो के इस खास वेरियंट में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 68 पीएस की पावर जेनरेट करता है और यह कार मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक वेरियंट में भी है। ये भी पढ़ें- Maruti WagonR Festive Editionमारुति सुजुकी वैगनआर फेस्टिव एडिशन में थीम वाले सीट कवर्स, इंटीरियर स्टाइलिंग किट, डिजाइनर मेट्स, साइड स्कर्ट, फ्रंट और रियर बंपर प्रोटेक्टर्स के साथ ही व्हील आर्क क्लैडिंग समेत अन्य नए फीचर्स जोड़े गए हैं। मारुति सुजुकी वैगनआर का यह खास वेरियंट 1.0 लीटर और 1.2 लीटर दो तरह के पेट्रोल वेरियंट में है। इस कार का सीएनजी वेरियंट भी है। ये भी पढ़ें-


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2K55iLq

Wednesday, November 11, 2020

Kia की धांसू कार पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट, ₹2.5 तक बचाने का मौका

नई दिल्ली भारत में इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस मौके पर भारत में जमकर खरीदारी की जाती है। नई कार खरीदना भी ऐसे वक्त में लोग काफी शुभ मानते हैं। अगर आप भी ऐसे में कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। MPV पर कंपनी मौजूदा समय में 2.5 लाख रुपये तक बेनेफिट और डिस्काउंट ऑफर कर रही है। लिमिटेड पीरियड ऑफर किआ का यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है। अगर आप यह कार खरीदना चाहते हैं तो इस ऑफर का फायदा आप 31 नवंबर 2020 तक उठा सकते हैं। कार के प्रीमियम और प्रेस्टिज ट्रिम्स पर 2.5 लाख रुपये और लीमोजीन ट्रिम पर 1.92 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। किआ कार्निवल में दमदार इंजन कार्निवल में कम्प्लायंट 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 202 hp की पावर और 441 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा कार में 8 स्पीड स्पोर्ट्समैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। किआ कार्निवल भारत में कंपनी की पहली MPV है। इसके अलावा कंपनी भारत में किआ सेल्टॉस और किआ सॉनेट भी लॉन्च कर चुकी है। भारत में इस कार की टक्कर टोयोटा इनोवा और फॉर्च्यूनर जैसे कारों से है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/3nhN8UU

Tuesday, November 10, 2020

Bajaj की सबसे धांसू बाइक हुई महंगी, 6 महीने में तीसरी बार बढ़ी कीमत

नई दिल्ली Bajaj लगातार अपने प्रॉडक्ट्स की कीमत में इजाफा कर रहा है। अब कंपनी ने अपनी पॉप्युलर बाइक की कीमत में फिर इजाफा किया है। भारत में BS6 लॉन नियम लागू होने के बाद से इस बाइक की कीमत कंपनी 3 बार बढ़ा चुकी है। अब कंपनी ने फिर इसकी कीमत बढ़ाई है जिसके पीछे कंपनी की ओर से कोई कारण नहीं दिया गया है। 6 फीसदी बढ़ी की कीमत कंपनी ने इस बाइक की कीमत में 6 फीसदी का इजाफा किया है। अब यह बाइक आपको खरीदने के लिए 123,245 रुपये खर्च करने होंगे। यह इस बाइक का एक्स-शोरूम प्राइस है। बजाज की यह सबसे पॉप्युलर बाइक्स में से एक है जो 15 साल पहले बाजार में लॉन्च की गई थी। भारत में जब BS6 नॉर्म्स लागू हुए तब इस बाइक की कीमत 1.16 लाख रुपये थी। अप्रैल में नए इंजन के साथ हुई थी लॉन्च बजाज पल्सर को इसी साल अप्रैल में कंपनी ने नए BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया था। इस बाइक के साथ कंपनी ने प्लसर 180F को भी बीएस 6 इंजन के साथ पेश किया था। बीएस6 बजाज पल्सर 220एफ में 220cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 20.12 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 18.55 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इनके साथ ही अब पल्सर रेंज की सभी बाइक बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं। अपडेटेड पल्सर 180एफ के इंजन के साथ कार्ब्युरेटर की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। हालांकि, पावर और टॉर्क आउटपुट बीएस4 वर्जन के बराबर ही है। बाइक में दिया गया 178.6cc का इंजन 8,500 rpm पर 16.8 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 14.52 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2GQ3RPN

किआ सॉनेट को मिल रही जबरदस्त बुकिंग, सबसे ज्यादा बिक रहा ये वेरियंट

नई दिल्ली। किआ मोटर्स इंडिया की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी () काफी पॉपुलर हो रही है। इस कार को सितंबर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर तक कार को 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें से 60 फ़ीसदी बुकिंग 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल के लिए मिली है, जबकि बाकी 40 फ़ीसदी बुकिंग डीजल मॉडल को मिली है। ये ट्रांसमिशन पसंद कर रहे ग्राहक इंजन के अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि ग्राहक किस ट्रांसमिशन को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो बायर्स को क्लचलैस ट्रांसमिशन सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। आंकड़े रखते हुए कंपनी ने बताया है कि 20 फ़ीसदी डिमांड iMT वेरिएंट्स की रही, वहीं 26 फीसदी डिमांड DCT और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की रही है। इस तरह देखा जाए तो कुल 46 फ़ीसदी ग्राहकों को किआ सॉनेट का क्लचलैस ट्रांसमिशन चाहिए। वहीं, आकड़ों से यह भी साफ है कि 54 फीसदी ग्राहकों को किआ सॉनेट का मैनुअल ट्रांसमिशन खरीदना है। Kia Sonet का इंजन और ट्रांसमिशन किआ ने इस कार को 3 इंजन और 5 ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उतारा है। कार 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर CRDi डीजल इंजन के साथ आती है। वहीं ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें आपको 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड AT, 6 स्पीड iMT और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2Ipp2ZI

Saturday, November 7, 2020

नेक्सॉन, ब्रेजा जैसी कारों से सस्ती Nissan Magnite, जानें सभी वेरियंट्स की कीमत

नई दिल्ली ने पिछले महीने अपना ग्लोबल डेब्यू किया था। अब यह कार भारत में लॉन्च होने को तैयार है। भारत में यह कार सिर्फ एक इंजन ऑप्शन के साथ ही उपलब्ध होगी। यह एक सब 4 मीटर (4 मीटर से कम लंबी) एसयूवी है। इन कारों से होगी टक्कर भारत में की टक्कर टाटा नेक्सॉन, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टोयोटा अर्बन क्रूजर, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा XUV300, किआ सॉनेट, ह्यूंदै वेन्यू जैसी कारों से होगी। भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में यह सबसे ज्यादा कॉम्पटिशन वाला सेगमेंट है। लॉन्च से पहले सामने आई कीमत निसान मैग्नाइट की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस कार की शुरुआती कीमत 5,50,000 रुपये है। वहीं इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 8,65,000 रुपये होगी। कार CVT वेरियंट 8,15,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 1.0L टर्बो पेट्रोल XV वेरियंट 7,75,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा। XL वेरियंट 7,25,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा। XV प्रीमियम वेरियंट 7,65,000 में मिलेगी। मिलेंगे शानदार फीचर्स निसान मैग्नाइट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सेगमेंट फर्स्ट 7.0 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल यूनिट है, जो कि इस रेंज की किसी कार में नहीं है। इसके साथ ही मैग्नाइट में ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, एंबियंट मूड लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल समेत अन्य धांसू फीचर्स हैं। मैग्नाइट का डैशबोर्ड देखने में बेहद शानदार है और इसमें एसी वेंट्स, ग्लॉब बॉक्स और स्पीकर समेत अन्य इंस्ट्रूमेंट की प्लेंसिग बेहद जबरदस्त दिखती है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/3kaODm2

Friday, November 6, 2020

महंगी हुई MG की धांसू एसयूवी, 1 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

नई दिल्ली ने हाल ही में अपनी फुल साइज एसयूवी की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने इस कार को 28.98 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ उतारा था। हालांकि यह कीमत सिर्फ शुरुआती 2000 कस्टमर्स के लिए थी। अब कंपनी ने कार की कीमत में बदलाव किया है। 1 लाख रुपये महंगी हुई एमजी ग्लॉस्टर एमजी ग्लॉस्टर की कीमत में 1 लाख रुपये का इजाफा किया गया है। अब इस कार की शुरुआती कीमत 29.98 लाख रुपये है। कंपनी की 2000 से ज्यादै यूनिट्स बुक हो चुकी हैं जिसके बाद कंपनी ने इस कार की कीमत में बदलाव किया गया है। 2020 के लिए बंद हुई कार की बुकिंग्स इस कार की बुकिंग्स इस साल के लिए बंद हो चुकी हैं। अब कंपनी इस कार की बुकिंग्स अगले साल यानी 2021 में लेना शुरू करेगी। कार के Savvy और Sharp वेरियंट्स की डिमांड सबसे ज्यादा रही। मिलेंगे 2 इंजन ऑप्शन एमजी ने ग्लॉस्टर को दो इंजन ऑप्शन 215bhp 2.0 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन और 161 bhp 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया है। एमजी ग्लॉस्टर में मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन नहीं है और यह सिर्फ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई है। एमजी ग्लॉस्टर में 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट, 8 इंच टीएफटी स्क्रीन एलईडी हेडलाइट्स, LED DRL, LED फॉग लैंप्स, पैनारोमिक सनरूफ, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट के साथ ही MG iSmart कनेक्टिविटी भी है, जिसमें 70 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स हैं।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/3exyzJX

Monday, November 2, 2020

BMW X3 का ज्यादा पावरफुल वर्जन भारत में लॉन्च, ₹99.90 लाख है कीमत

नई दिल्ली भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी के X3 मॉडल का हाई परफॉर्मेंस वर्जन है। इस कार के इस नए मॉडल में काफी बदलाब किए गए है। अब यह कार ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन के साथ आती है। हालांकि कार की डिजाइन लैंग्वेज X रेंज के अन्य मॉडल्स से मिलती जुलती है। कार को 99.90 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है। मिलेंगे धांसू फीचर्स कार में लेदर अपहोल्स्ट्री, एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। कार अजस्टेबल स्पोर्ट्स सीट दी गई हैं। कार में पैनॉरैमिक सनरूफ और स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट दी गई है। कंपनी की यह लग्जरी कार ऐसे ही कई धांसू फीचर्स से लैस है। कार में ब्लैक किडनी ग्रिल्स का इस्तेमाल किया गया है। कार में 20 इंच वील्ज का इस्तेमाल किया गया है। सेफ्टी फीचर्स कार में अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें ते इस कार में 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट के साथ ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ दिया गया है। इसके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटर, वीकल इममोबलाइजर, साइड इंपैक्ट प्रटेक्शन, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स और क्रैश सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंजन और परफॉर्मेंस बीएमडब्ल्यू ने अपनी इस कार में नया डिवेलप किया गया 'ट्विन पावर टर्बो' 3.0 लीटर इनलाइन सिक्स पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन में टेस्टेड कूलिंग और ऑइल स्प्लाई सिस्टम दिया गया है। यह इंजन 480hp पावर और 600Nm पीक टॉर्क जेनेरेट कर सकता है। यह कार 4.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2HYwt9K

डुकाटी की धांसू बाइक Multistrada 950 S BS6 भारत में लॉन्च, देखें प्राइस और फीचर्स

नई दिल्ली।लग्जरी सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी ने भारत में लॉन्च कर दी है। बीएस6 इंजन के साथ ही बेहतरीन और पावरफुल डिजाइन वाली डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 एस को भारत में 15.49 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। रेड कलर में लॉन्च डुकाटी की इस मल्टीबाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और नवंबर के दूसरे हफ्ते में इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी। पुरानी मल्टीस्ट्राडा से नई वाली मल्टीस्ट्राडा लुक और डिजाइन के साथ ही फीचर्स के मामले में भी काफी अडवांस है, जिसकी वजह से इसकी कीमत भी करीब 3 लाख रुपये ज्यादा रखी गई है। ये भी पढ़ें- Ducati Multistrada 950 S के फीचर्सऑल न्यू बीएस6 डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 एस को 937cc के BS6 कंप्लायंट Testastretta L-twin इंजन के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि 9,000rpm पर 113hp की पावर और 7,750rpm पर 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस सुपरबाइक को 6 स्पीड गियरबॉक्स ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। ये भी पढ़ें- डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 एस में Sport, Touring, Urban और Enduro जैसे 4 राइडिंग मोड्स हैं। इसी के साथ Ducati Skyhook Evo सेमी एक्टिव सस्पेंशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी अप/डाउन क्विकशिफ्टर, एबीएस, व्हीकल होल्ड कंट्रोल के साथ ही 5 इंच के टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी हैं। ये भी पढ़ें- BMW और Triumph की बाइक से होगी टक्करDucati Multistrada 950 S में कंपनी ने Multistrada 1260 और Multistrada 1260 Enduro के डिजाइन को मिक्स कर दिया है, जिससे यह काफी पावरफुल और कंफर्टेबल दिखती है। इस बाइक की फ्यूल टैंक कैपसिटी 20 लीटर की है। इसकी टक्कर BMW F 900 XR और Triumph Tiger 900 GT जैसी बाइक से होगी, जो कि प्राइस के मामले में किफायती है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/360ot06

Sunday, November 1, 2020

MG की इस नई कार ने मचाई धूम, हो रही बंपर बुकिंग

नई दिल्ली Motor India ने पिछले महीने अपनी फुल साइज एसयूवी लॉन्च की थी। कंपनी ने इस कार को 28.8 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। MG की यह कार बेहद आधुनिक फीचर्स से लैस है। अब सवाल है कि इस कार को भारत में लोग कितना पसंद कर रहे हैं। कंपनी ने हाल ही में यह कन्फर्म किया है कि इस कार के लिए 2000 से ज्यादा बुकिंग्स अभी तक आ चुकी हैं। एमजी ग्लॉस्टर की कीमत एमजी ने ग्लॉस्टर को Super, Smart, Sharp और Savvy ट्रिम्स में लॉन्च किया है, जिसके कुल 5 वेरियंट हैं। सुपर ट्रिम 7 सीटर वेरियंट की कीमत 29.98 लाख रुपये है। वहीं स्मार्ट ट्रिम 7 सीटर वेरियंट की कीमत 30,98,000 रुपये है। 7 सीटर एमजी ग्लॉस्टर शार्प वेरियंट को 33,69,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं एमजी ग्लॉस्टर 6 सीटर शार्प वेरियंट की कीमत 33,98,000 रुपये रखी गई है। आखिर में टॉप मॉडल एमजी ग्लॉस्टर सैवी वेरियंट 6 सीटर की कीमत 35 लाख 38 हजार रुपये रखी गई है। मिलेगा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन एमजी ने ग्लॉस्टर को दो इंजन ऑप्शन 215bhp 2.0 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन और 161 bhp 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया है। एमजी ग्लॉस्टर में मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन नहीं है और यह सिर्फ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई है। ये फीचर्स भी मौजूद एमजी ग्लॉस्टर का टॉप वेरियंट यानी 6 सीटर एमजी ग्लॉस्टर सैवी अडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस है, जिसमें फॉरवर्ड कोलीसन वॉर्निंग सिस्टम, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटो हेडलाइट्स एंड वाइपर ऑन-ऑफ, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, पार्क असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, समेत कई अन्य फीचर्स हैं।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2TV0mup

Saturday, October 31, 2020

TVS Jupiter पर बंपर दिवाली ऑफर, 'बाई नाऊ पे लेटर' स्कीम के साथ कैशबैक भी

नई दिल्ली फेस्टिव सीजन में Motor Company अपने बेस्टसेलिंग स्कूटर पर बढ़िया ऑफर दे रही है। त्योहारों के इस सीजन में आप पर शानदार ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी जीरो फाइनेंस से लेकर कैशबैक तक की स्कीम दे रही है। 'बाई नाऊ पे लेटर' स्कीम इस ऑफर के तहत आप जूपिटर स्कूटर बिना किसी डाउन पेमेंट के घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर बैंक ऑफ बड़ौदा या ICICI बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आप 5 फीसदी कैशबैक भी पा सकते हैं। 2500 रुपये से भी कम EMI इस ऑफर को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कंपनी लो ईएमआई का ऑप्शन दे रही है। आप इस स्कूटर को सिर्फ 2,222 रुपये प्रति महीने की EMI पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 4500 रुपये तक पेटीएम कैशबैक भी दे रही है। देश के बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स में से एक टीवीएस ने इस स्कूटर में यूएसबी चार्जर, फ्रंट में स्टोरेज स्पेस और टिंटेड वाइजर जैसे नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। जूपिटर क्लासिक में 110cc का इंजन दिया गया है। बीएस4 वर्जन में यह इंजन 7.9 bhp की पावर और 8.4 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। जूपिटर क्लासिक ईटी-एफआई स्कूटर कई कलर ऑप्शन में मिलता है। इनमें सनलाइट आइवरी, ऑटम ब्राउन और नया इंडिब्लू शेड शामिल हैं।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/365q311

MG ने बंद कर दी अपनी ये धांसू कार, जानें पूरी डीटेल

नई दिल्ली ने के एंट्री लेवल स्टाइल वेरियंट्स को बंद कर दिया है। अब यह कार स्मार्ट और शार्प वेरियंट में उपलब्ध है। स्टाइल ट्रिम पेट्रोल और डीजल वर्जन में खरीदी जा सकती है। स्टाइल ट्रिम के पेट्रोल और डीजल वेरियंट्स की कीमत 13.49 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये के बीच थी। अब एंट्री लेवल मॉडल की शुरुआती कीमत स्टाइल वेरिंयंट्स बंद होने के बाद अब एंट्री लेवल हेक्टर प्लस की शुरुआती कीमत 16.69 लाख रुपये है। इस वेरियंट का नाम स्मार्ट AT है। वहीं डीजल वेरियंट की शुरुआती कीमत 15.69 लाख रुपये है। हेक्टर प्लस की खूबियां हेक्टर के मुकाबले हेक्टर प्लस की लंबाई 65 mm ज्यादा है। इसके फ्रंट और रियर बंपर की डिजाइन अलग है और ये हेक्टर के बंपर से भारी-भरकम हैं, जिसके चलते एसयूवी की लंबाई बढ़ी है। हेक्टर प्लस में ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, नए एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, नए हेडलैम्प, नए फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन के रियर टेललैम्प, बोल्ड दिखने वाले स्किड प्लेट्स, फ्लोटिंग सिग्नल टर्न इंडिकेटर्स, शार्क फिन एंटीना और ड्यूल टोन मशीन्ड अलॉय वील्ज दिए गए हैं, जो इसके लुक को हेक्टर से अलग बनाते हैं। इंजन और पावर हेक्टर प्लस के इंजन हेक्टर वाले ही हैं। इनमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। दोनों पेट्रोल इंजन 143 ps की पावर और 250Nm टॉर्क जेनरेट करते हैं। डीजल इंजन 170 ps की पावर और 350Nm टॉर्क जेनरेट करता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है। बिना हाइब्रिड वाले पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2HN5qy7

Friday, October 30, 2020

यामाहा Ray ZR Street Rally 125 Review: वजन कम, परफॉर्मेंस में दम!

हमनें करीब एक हफ्ता तक यामाहा के Ray ZR Street Rally 125 स्कूटर का इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं कि क्या यह 125सीसी सेगमेंट में एक बढ़िया स्कूटर साबित होता है।

from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/380HF0m

Monday, October 26, 2020

नए अवतार में आई बजाज की यह शानदार बाइक, कीमत ₹50,000 से कम

नई दिल्ली Bajaj Auto ने भारत में का नया वेरियंट लॉन्च किया है। इस बाइक को कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। नई CT 100 में फ्रंट सस्पेंशन के लिए रबर बेलोज, रबर टैंक पैड्स, क्रॉस ट्यूब के साथ हैंडलबार, पहले से ज्यादा थिक और फ्लैट सीट, ज्यादा बड़े ग्रैब रेल, क्लियर लेंस इंडिकेटर, एक्सटेंडेट मिरर बूट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में नया फ्यूल इंडिकेटर भी दिया गया है। नई CT 100 की कीमत कंपनी ने CT 100 के नए वेरियंट को 46,432 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है। 100cc एंट्री लेवल बाइक्स में यह बाइक सबसे सस्ती बाइक है लेकिन बाइक का यह नया वेरियंट स्टैंडर्ड वेरियंट की तुलना में 1,542 रुपये महंगा है। मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन नई CT100 KS आप तीन कलर्स में खरीद सकते हैं. इसमें ग्लोस इबोनी ब्लैक विथ ब्लू डिकल्स, मैट ऑलिव ग्रीन विद येलो डिकल्स और ग्लॉस फ्लेम रेड विथ ब्राइट रेड डिकल्स कलर ऑप्शन शामिल हैं। फेस्टिव सीजन में यह बाइक 50 हजार रुपये से कम के प्राइस टैग के साथ आई है। CT 100 बाइक्स की शानदार सेल कम दाम और बढ़िया फीचर्स के चलते बजट बाइक बायर्स इस बाइक को काफी पसंद करते हैं। कंपनी की CT रेंज की 68 लाख से ज्यादा बाइक्स अभी तक सेल हो चुकी हैं जिसका एक बड़ा कारण कंपनी की अग्रेसिव प्राइसिंग है। इस बाइक में पहली की तरह ही 102cc सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इंजन का पावर आउटपुट और टॉर्क पहले की तरह 7.7bhp और 8Nm है। बाइक पहले की ही तरह 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इन दोनों बाइक्स के बाद कंपनी आने वाले हफ्तों में अपनी कई और बाइक्स को BS6 के साथ लॉन्च करेगी।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/35B71z7

Tata Motors का नया रेकॉर्ड, 40 लाख से ज्यादा कारों का प्रॉडक्शन

नई दिल्ली स्वदेशी ऑटोमोबाइल Tata Motors ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने हाल ही में 40 लाख पैसेंजर वीकल बनाने का आंकड़ा पार किया। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz टाटा की 40 लाखवीं कार बनी।

परंपरागत वीकल के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक वीकल मामले में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इलेक्ट्रिक वीकल सेगमेंट में कंपनी ने अपना दबदबा बनाया है। मौजूदा समय में भारत में कंपनी का मार्केट शेयर करीब 67 फीसदी है।


Tata Motors का नया रेकॉर्ड, 40 लाख से ज्यादा कारों का प्रॉडक्शन

नई दिल्ली

स्वदेशी ऑटोमोबाइल Tata Motors ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने हाल ही में 40 लाख पैसेंजर वीकल बनाने का आंकड़ा पार किया। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz टाटा की 40 लाखवीं कार बनी।



​32 साल में हासिल की उपलब्धि
​32 साल में हासिल की उपलब्धि

टाटा मोटर्स ने साल 1988 में भारत में अपना पहला पैसेंजर वीकल लॉन्च किया था। कंपनी ने 32 सालों में 40 लाख से ज्यादा पेसेंजर वीकल मैन्युफैक्चर किए हैं। इन 32 सालों में कंपनी ने कई आइकॉनिक और पॉप्युलर मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इनमें Tata Indica, Tata Sierra, Tata Sumo, Tata Safari और Tata Nano जैसे मॉडल्स शामिल हैं।



​कंपनी के पोर्टफोलियो में सभी तरह की कारें
​कंपनी के पोर्टफोलियो में सभी तरह की कारें

टाटा ने इतने सालो में लगभग हर कार सेगमेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कंपनी ने हैचबैक, सबकॉम्पैक्ट सिडैन और SUV मॉडल्स लॉन्च किए। इनमें Tata Tigor, Tata Nexon, Tata Harrier और Tata Altroz जैसी कारें शामिल हैं।



​इलेक्ट्रिक वीकल मार्केट में भी टाटा की उपस्थिति
​इलेक्ट्रिक वीकल मार्केट में भी टाटा की उपस्थिति

परंपरागत वीकल के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक वीकल मामले में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इलेक्ट्रिक वीकल सेगमेंट में कंपनी ने अपना दबदबा बनाया है। मौजूदा समय में भारत में कंपनी का मार्केट शेयर करीब 67 फीसदी है। भारत में इस सेगमेंट में कॉम्पटिशन अभी काफी कम है। टाटा के अलावा कुछ चुनिंदा कंपनियों ने ही भारत में इलेक्ट्रिक वीकल्स लॉन्च किए हैं।





from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2HyPyzo

Sunday, October 25, 2020

Maruti से Mahindra तक, भारत में लॉन्च होंगी ये 6 नई कारें

नई दिल्लीपिछले 2 सालों में भारत में कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हुई हैं। मौजूदा समय में अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो Tata Nexon से लेकर MG ZS EV तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। अब लगभग सभी बड़े ब्रैंड्स भी इस फील्ड में अपने प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं। यहां हम आपको भारत के 4 टॉप ऑटो मोबाइल मैन्युफैक्चरर की आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं।

मौजूदा समय में अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो Tata Nexon से लेकर MG ZS EV तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। अब लगभग सभी बड़े ब्रैंड्स भी इस फील्ड में अपने प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं।


Maruti से Mahindra तक, भारत में लॉन्च होंगी ये 6 नई कारें

नई दिल्ली

पिछले 2 सालों में भारत में कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हुई हैं। मौजूदा समय में अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो Tata Nexon से लेकर MG ZS EV तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। अब लगभग सभी बड़े ब्रैंड्स भी इस फील्ड में अपने प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं। यहां हम आपको भारत के 4 टॉप ऑटो मोबाइल मैन्युफैक्चरर की आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं।



महिंद्रा लाएगा 2 इलेक्ट्रिक कारें
महिंद्रा लाएगा 2 इलेक्ट्रिक कारें

महिंद्रा भी टाटा की तरह 2 इलेक्ट्रिक कारें लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी Mahindra XUV300 EV और eKUV100 ला रही है। महिंद्रा इन कारों को लंबी रेंज के साथ लॉन्च करेगा।



​ह्यूंदै मिनी इलेक्ट्रिक एसयूवी
​ह्यूंदै मिनी इलेक्ट्रिक एसयूवी

कंपनी अपनी 'स्मार्ट EV' प्रजेक्ट के तहत यह कार लॉन्च करेगी। यह कंपनी की छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इस कार की भी लॉन्चिंग डेट अभी सामने नहीं आई है, माना जा रहा है कंपनी इसे 2023 में लॉन्च करेगी।



​टाटा ला रहा 2 इलेक्ट्रिक कारें
​टाटा ला रहा 2 इलेक्ट्रिक कारें

टाटा भी इस रेस में शामिल हो रहा है। कंपनी Altroz EV और HBX EV लाने की तैयारी कर रही है। दोनों मॉडल्स टाटा की जिपट्रॉन टेक्नॉलजी पर आधारित हैं। इनकी लॉन्चिंग डेट अभी तय नहीं है।



​मारुति सुजुकी वैगनआर ईवी
​मारुति सुजुकी वैगनआर ईवी

मारुति की यह इलेक्ट्रिक कार थर्ड जेनेरेशन वैगनआर पर आधारित होगी। हालांकि इस कार की लॉन्चिंग डेट की घोषणा अभी कंपनी ने नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी अगले साल यानी 2021 में यह कार भारत में लॉन्च कर देगी।





from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/34rVPFN

Friday, October 23, 2020

नए अवतार में आ रही Honda की 'खास' कार, सिर्फ 45 लोग ही खरीद सकेंगे

नई दिल्ली भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसे एक लिमिटेड एडिशन मॉडल के तौर पर लॉन्च करेगी। इस कार की शुरुआती कीमत 29.50 लाख रुपये होगी जो मौजूदा CR-V मॉडल से 1.23 लाख रुपये ज्यादा है। इस कार का यह स्पेशल एडिशन मॉडल CR-V के ग्लोबल फेसलिफ्ट मॉडल पर आधारित होगा। होंडा CR-V फेसलिफ्ट होंडा ने पिछले साल इंटरनेशनल मार्केट में इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। कार के फेसलिफ्ट वर्जन में कई कॉस्मेटिक बदलाव कंपनी ने किए हैं। हालांकि फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी ने कोई मकैनिकल बदलाव नहीं किए हैं। सीआर-वी फेसलिफ्ट में कंपनी ने ज्यादा अग्रेसिव फ्रंट बंपर का इस्तेमाल किया है। कार के रियर बंपर को भी रिवाइज किया गया है। कार के कैबिन में भी मामूली कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। भारत में स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च होगा फेसलिफ्ट वर्जन भारत में इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कार में 2.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 154hp पावर और 189Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। कार में CVT गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार डीजल इंजन और 4 वील ड्राइव सिस्टम और फ्रंट वील ड्राइव के साथ आती थी मगर BS6 ट्रांजीशिन के बाद इन वेरियंट्स को लाइन अप से हटा दिया गया। लिमिटेड यूनिट्स होंगी उपलब्ध कार के स्पेशल एडिशन में हैंड्स फ्री टेलगेट, पावर्ड फ्रंट पैंसेंजर सीट, ऐक्टिव कॉर्नरिंग LED हेडलैम्प्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर और ऑटो फोल्ड मिरर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे। यह कार लिमिटेड यूनिट में भारत में सेल की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस कार की सिर्फ 45 यूनिट्स ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/3dVvdQk

Sunday, October 18, 2020

Hyundai Venue की बढ़ी कीमत, Kia Sonet से महंगी हुई

नई दिल्ली ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कीमत में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल वेरियंट्स की कीमत 12,000 रुपये बढ़ाई गई है। वहीं डीजल मॉडल्स की कीमत 7,000 रुपये तक घटी है। कंपनी ने यह फैसला फेस्टिव सीजन में लिया है जब ज्यादातर कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। अब कितनी हुई कीमत प्राइस हाइक के बाद ह्यूंदै वेन्यू के पेट्रोल वेरियंट्स की कीमत 6.75 लाख रुपये से 11.65 लाख रुपये को बीच हो गई है। वहीं डीजल मॉडल की कीमत अब 8.17 लाख से 11.59 लाख रुपये है। कंपनी की यह कार अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। ये वेरियंट्स हुए बंद कंपनी ने कार की कीमत में इजाफे के साथ कुछ वेरियंट्स को अपनी लाइन अप से हटा भी दिया है। कंपनी SX और SX(O) वेरियंट्स को बंद करने का फैसला किया है। ये वेरियंट्स ड्यूल टोन के साथ आते हैं। किआ सॉनेट से महंगी हुई वेन्यू इस प्राइस हाइक के साथ ह्यूंदै वेन्यू हाल ही में लॉन्च हुई किआ सॉनेट से महंगी हो गई है। वेन्यू की शुरुआती कीमत अब से 4000 रुपये ज्यादा है। हालांकि वेन्यू के हाइ एंड वेरियंट्स अभी भी सॉनेट से सस्ते हैं। इंजन और पावर यह कार 3 इंजन ऑप्शन के साथ आती है। एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 82 bhp का पावर और 114 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। दूसरा 1.4-लीटर डीजल इंजन है, जो 89 bhp का पावर और 220 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स है। तीसरा 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 118 bhp का पावर और 172 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्चल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/35aZiHR

Innova Crysta Facelift से उठा पर्दा, जानें क्या है खास

नई दिल्ली Toyota ने अपनी पॉप्युलर MPV टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने इंडोनेशिया में इस मॉडल से पर्दा उठाया। इस कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। भारत में की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कंपनी इस कार को अगले साल भारतीय बाजार में उतारेगी। दो वर्जन में हुई पेश इंडोनेशिया में इस कार को दो वर्जन में पेश किया गया है। कार को वर्जन में पेश किया गया है। वहीं भारत में इन दोनों वर्जन को Innova Crysta और मॉडल्स के नाम से सेल किया जाता है। नई इनोवा फेसलिफ्ट की खूबियां इंडोनेशिया में में फ्रंट क्रोम गिल्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं वेंचरर वर्जन को पियानो ब्लैक ग्रिल के साथ पेश किया गया है। स्टैडर्ड वर्जन में ड्यूल टोन 16 इंच अलॉय वील का दिये गए हैं वहीं वेंचरर में 17 इंच अलॉय वील्ज दिए गए हैं। इस MPV में ज्यादा शार्प प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कार में फॉक्स स्किड प्लेट, नए फॉग लैम्प्स, ब्लैक टेलगेट गार्निश समेत कई नए फीचर्स दिए गए हैं। कार की टेललाइट डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मिलेगा आधुनिक इंटीरियर इनोवा के दोनों मॉडल्स में ऑल ब्लैक इंटीरियर के साथ वुडेन फिनिशिंग दी गई है। कार में 6 सीटर कंफिग्रेशन दिया गया है जिसमें बीच में कैप्टन सीट्स का इस्तेमाल किया गया है। कार में ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले, रियर सीटर एंटरटेंनमेंट यूनिट, एयर प्यूरिफायर, रियर व्यू कैमरा, ड्यूल एयरबैग्स, कर्टेन एयरबैग्स, नी एयरबैग्स, साइट एयरबैग्स, वीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। इंजन और पावर यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। कार में 2.0 लीटर ड्यूल VVT-i इंजन दिया गया है जो 137bhp पावर और 183.3Nm पीक टॉर्क जेनेरेट करता है। इसके लावा कार में 2.4 लीटर VNT यूनिट भी दी गई है जो 148bhp पावर और वेरियंट के आधार पर 343Nm और 360Nm पावर जेनेरेट करता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/3dDXLh7

Saturday, October 17, 2020

Tata की कारों पर मिल रहा फेस्टिवल डिस्काउंट, ₹65,000 तक बचत

नई दिल्लीफेस्टिवल सीजन अब दूर नहीं है। सेल को बढ़ाने के लिए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट और डील्स ऑफर कर रही हैं। Tata Motors भी अब इस रेस में शामिल हो गया है। अब कंपनी अपने कई मॉडल्स पर इस महीने डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

फेस्टिवल सीजन करीब आने के चलते सभी कार निर्माता कंपनिया डिस्काउंट ऑफर्स कर रही हैं। इस महीने टाटा भी अपनी कारों पर डिस्काउंट दे रहा है।


Tata की कारों पर मिल रहा फेस्टिवल डिस्काउंट, ₹65,000 तक बचत

नई दिल्ली

फेस्टिवल सीजन अब दूर नहीं है। सेल को बढ़ाने के लिए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट और डील्स ऑफर कर रही हैं। Tata Motors भी अब इस रेस में शामिल हो गया है। अब कंपनी अपने कई मॉडल्स पर इस महीने डिस्काउंट ऑफर कर रही है।



​टाटा टिआगो - ₹30,000
​टाटा टिआगो - ₹30,000

इस कार पर कंपनी कुल 30 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कार पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।



​टाटा नेक्सॉन - ₹25,000
​टाटा नेक्सॉन - ₹25,000

इस कार पर कंपनी कुल 25 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कार पर 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।



​टाटा हैरियर - ₹65,000
​टाटा हैरियर - ₹65,000

यह मौजूदा समय में कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। इस कार पर कंपनी कुल 65 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कार पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।



टाटा टिगोर - ₹40,000
टाटा टिगोर - ₹40,000

इस कार पर कंपनी कुल 40 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कार पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।





from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/31gVmUP

Wednesday, October 14, 2020

Honda की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Amaze का स्पेशल एडिशन लॉन्च, देखें कीमत

नई दिल्ली।कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में होंडा की बेस्ट सेलिंग कार अमेज अब और ज्यादा स्टाइलिश और पावरफुल अवतार में लॉन्च हुई है। फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए होंडा ने अमेज का स्पेशल एडिशन 2020 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होती है। S ग्रेड पर बेस्ड नई होंडा अमेज को पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन के साथ मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। जहां पेट्रोल इंजन के मैनुअल वेरियंट को 7 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है, वहीं पेट्रोल CVT वेरियंट को 7.9 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। होंडा अमेज स्पेशल एडिशन के डीजल इंजन मैनुअल वेरियंट को 8.3 लाख और सीवीटी ऑटोमैटिक वेरियंट को 9.10 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। नई होंडा अमेज स्पेशल एडिशन की ये सारी कीमतें एक्स शो रूम दिल्ली की हैं। ये भी पढ़ें- बेहतर लुक और अपडेटेड टचस्क्रीन2020 होंडा अमेज स्पेशल एडिशन का लुक काफी स्टाइलिश है और इसमें नई ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसके रियर में स्पेशल एडिशन का बैज भी है। होंडा अमेज स्पेशल एडिशन सेडान कार की सीट कवर में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है और इसमें स्लाइडिंग आर्मरेस्ट भी है। इस कार में अपडेटेड Digipad 2.0, 17.7 सेंटीमीटर टचस्क्रीन भी है, जो कि अडवांस्ड डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम से लैस है। इन फीचर्स की वजह से इंटीरियर बेहतर दिखता है। ये भी पढ़ें- होंडा अमेजन स्पेशल एडिशन की खास बातेंहोंडा अमेज स्पेशल एडिशन के इंजन की बात करें तो इसका 1,199cc, 4 सिलिंडर i-VTEC पेट्रोल इंजन 90bhp की पावर और 110Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसका डीजल मॉडल BS6 कंप्लायंट 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो इंजन 99 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा का दावा है कि अमेज स्पेशल एडिशन 18.6 किलमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी। ये भी पढ़ें- होंडा की कारों पर 2.50 लाख तक की छूटफेस्टिवल सीजन में होंडा अपनी कारों पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। The Great Honda Fest स्कीम में कंपनी की अलग-अलग कारों पर 30,000 से लेकर 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, नई होंडा अमेज स्पेशल एडिशन पर किसी तरह का ऑफर नहीं है, लेकिन रेगुलर होंडा अमेज पर 12,000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/3nR8idA