Sunday, June 23, 2019

हीरो स्प्लेंडर का जलवा बरकरार, ऐक्टिवा को फिर पछाड़ा

नई दिल्ली भारत में बेस्टसेलिंग टू वीइलर के खिताब के लिए ऐक्टिवा और हीरो स्प्लेंडर के बीच नंबर वन स्पॉट के लिए लड़ाई जारी है। ऐक्टिवा ने कई बार स्प्लेंडर को पहले पायदान से हटाया है। हालांकि पिछले महीने ऐक्टिवा हीरो स्प्लेंडर को नहीं पछाड़ सकी। पिछले महीने एक्टिवा की कुल 2,18,734 यूनिट्स बिकीं। वहीं इसी महीने पिछले साल ऐक्टिवा की 2,72,475 यूनिट्स बिकीं थी। ऐक्टिवा की सेल में 20 फीसदी की गिरावट आई। वहीं हीरो स्प्लेंडर की 2,67,450 बिकीं जो ऐक्टिवा से करीब 50,000 यूनिट्स ज्यादा हैं। ये आंकड़े हीरो स्प्लेंडर की लोकप्रियता को फिर साबित करते हैं। मई 2018 में स्प्लेंडर की 2,80,763 यूनिट्स बिकी थीं। जबकि पिछले महीने 2,67,450 यूनिट्स बेचने स्प्लेंडर कामयाब रही। दोनों टू वीइलर्स की सेल में कमी आई है जिसका कारण ऑटो मार्केट का स्लोडाउन है। अगर दूसरे मॉडल्स की भी बात की जाए तो सुजुकी गिक्सर और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की सेल में भी काफी गिरावट आई है। आपको बता दें कि होंडा अगले साल भारत में होंडा ऐक्टिवा 6G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नई ऐक्टिवा में BSVI कंप्लायंट इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा ऐक्टिवा में कनेक्टेड फीचर्स और नया सस्पेंशन सेटअप दिया जाएगा। नई ऐक्टिवा 6G में काफी बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसके फ्रंट को रिडिजाइन किया है। इस्ट्रूमेंट क्लस्टर में नए ब्लू ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही नई सिल्वर फिनिश इस इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दी गई है। स्पीडोमीटर पहले की तरह एनलॉग है जिसमें कुछ इंफॉर्मेशन छोटे से डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई देती है। नई एक्टिवा में सीट पुराने मॉडल की तरह ही दी गई है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News http://bit.ly/2J07Ar0

No comments:

Post a Comment