Friday, June 21, 2019

अर्टिगा की टक्कर में 7 सीटर कार लाएगा किआ?

नई दिल्लीSeltos से भारतीय कार बाजार में एंट्री करने वाली साउथ कोरिया की कंपनी देश में एक मल्टी परपज वीइकल (MPV) भी लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह मारुति अर्टिगा और महिंद्रा मराजो जैसी 7 सीट वाली गाड़ियों को टक्कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने कहा है कि वह भारत में अपनी ब्रैंड इमेज को मजबूत करने की प्लानिंग कर रही है। साथ ही सेल्टॉस के बाद दूसरे मॉडल के बारे में भी योजना बना रही है, जिसके लिए 7 सीटर एमपीवी एक विकल्प है। कंपनी इस एमपीवी को सेल्टॉस एसयूवी वाले प्लैटफॉर्म पर ही बनाएगी। इसी प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल नई ह्यूंदै क्रेटा के लिए भी किया जाएगा। ह्यूंदै अपनी क्रेटा एसयूवी का 7 सीटर वर्जन भी लाने वाली है, जबकि इससे अलग किआ का मानना है कि उसके लिए एमपीवी ज्यादा बेहतर रहेगी। किआ मोटर्स का मानना है सेल्टॉस एसयूवी का 7 सीटर वर्जन इसके 5 सीटर वर्जन से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगा। 7 सीट वाली सेल्टॉस बिक्री को तो बढ़ाएगी, लेकिन इसे बनाने की जो लागत आएगी, उसके हिसाब से फायदा ज्यादा नहीं होगा। वहीं, दूसरी ओर एमपीवी एक अलग सेगमेंट के ग्राहकों को कंपनी से जोड़ेगी। साथ ही इसे इंडोनेशिया जैसे दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है, जहां एमपीवी ज्यादा पॉप्युलर हैं। इसके अलावा भारत में भी एमपीवी का मार्केट बढ़ रहा है। इस सेगमेंट की दो पॉप्युलर गाड़ियां- इनोवा और अर्टिगा की मांग बरकरार है। महिंद्रा की नई एमपीवी मराजो भी पसंद की जा रही है। रेनॉ भी कॉम्पैक्ट एमपीवी ट्राइबर के साथ इस सेगमेंट में एंट्री कर रहा है। अगस्त में लॉन्च होगी सेल्टॉस एसयूवी बता दें कि किआ मोटर्स ने सेल्टॉस एसयूवी से 20 जून को पर्दा उठाया है। इसे अगस्त के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह भारत में कंपनी की पहली कार है। इसकी कीमत 11 लाख से 18 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इस एसयूवी के कॉन्सेप्ट को 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News http://bit.ly/2FCogUL

No comments:

Post a Comment