नई दिल्ली ने अपनी पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट सिडैन कार को इंजन के साथ लॉन्च कर दिया। साथ ही अब यह कार नए AIS-145 सेफ्टी नॉर्म्स के अनुरूप भी है। नए सेफ्टी और एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपडेट करने की वजह से की कीमत 12,690 रुपये तक बढ़ गई है। ने कहा, 'डिजायर के दोनों मॉडल (पेट्रोल और डीजल इंजन) अब AIS-145 सेफ्टी नॉर्म्स के अनुरूप हैं। साथ ही पेट्रोल इंजन वाली डिजायर अब एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। इन अपडेट्स की वजह से डिजायर के सभी वेरियंट्स की कीमत बढ़कर 5,82,613 रुपये से 9,57,622 रुपये के बीच हो गई है।' कंपनी ने बताया कि नई कीमतें 20 जून से लागू हो गई हैं। दाम बढ़ने से पहले डिजायर की कीमत 5,69,923 रुपये से 9,54,522 रुपये के बीच थी। अब सभी वेरियंट में मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स डिजायर को AIS-145 सेफ्टी नॉर्म्स के अनुरूप बनाने के लिए कंपनी ने अब इसके सभी वेरियंट्स में फ्रंट सीट्स के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स स्टैंडर्ड दे दिए हैं। इसके अलावा डिजायर में पहले से ही ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और एबीएस सभी वेरियंट्स में मिलते हैं। बीएस6 की समय सीमा से काफी पहले किया अपडेट में 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन है, जो अब बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। बीएस6 एमिशन नॉर्म्स 1 अप्रैल 2020 से लागू होंगे और उससे काफी पहले मारुति सुजुकी ने अपनी इस पॉप्युलर कॉम्पैक्ट सिडैन को इसके मुताबिक अपडेट कर दिया है। मारुति बंद कर देगी डीजल कारेंपेट्रोल के अलावा अभी डिजायर 1.3-लीटर डीजल इंजन में भी उपलब्ध है। हालांकि, नए एमिशन नॉर्म्स की वजह से मारुति अप्रैल 2020 से डीजल इंजन वाली कारें बंद करने वाली है। माना जा रहा है कि डीजल इंजन को बीएस6 के अनुरूप अपग्रेड करने में लागत ज्यादा लगेगी, जिस वजह से डीजल वाली कारें पेट्रोल के मुकाबले काफी महंगी हो जाएंगी। इसी वजह से मारुति डीजल कारें बंद कर रही है। बता दें कि डिजायर से पहले हाल में कंपनी ने स्विफ्ट और वैगनआर को भी बीएस6 वाले पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है। (कुछ इनपुट जोड़े गए हैं)
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News http://bit.ly/2KtARNP
No comments:
Post a Comment