नई दिल्ली लॉन्चिंग के बाद टाटा हैरियर ने शुरुआती दौर में काफी ग्राहकों को आकर्षित किया लेकिन MG Hector और Kia Seltos की लॉन्चिंग के बाद हैरियर को कड़ी टक्कर मिली है। सेल्टॉस और हेक्टर को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ग्राहकों को लुभाने के लिए टाटा अब अपनी पॉप्युलर SUV हैरियर का डार्क वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी हैरियर को सनरूफ और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है पर इससे पहले कंपनी हैरियर का ब्लैक एडिशन लाने की तैयारी कर रही है। हैरियर का ब्लैक वेरियंट एक लिमिटेड एडिशन वेरियंट हो सकता है। इस गाड़ी में ज्यादातक बदलाव कॉस्मेटिक होंगे। इस स्पेशल एडिशन हैरियर के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक पूरी तरह ब्लैक कलर में होंगे। डार्क एडिशन में ये 6 फीचर्स नए होंगे।
- ऑल एटलस ब्लैक पेंट स्कीम
- पैटल शेप डिजाइन वाले R17 ब्लैकस्टोन अलॉय वील
- स्पेशल डार्क बैज
- एटलस ब्लैक डोर हैंडल
- ग्रे हेडलैंप बेजल्स
- ब्लैकस्टोन फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2L92XvA
No comments:
Post a Comment