नई दिल्ली इन दिनों खूब चर्चा में है। हाल में लीक हुई तस्वीरों से इस 6 सीट वाली कार के लुक और फीचर्स के कुछ डीटेल सामने आए थे। इसके बाद शुक्रवार को इस प्रीमियम एमपीवी (मल्टी परपज वीइकल) का ऑफिशल स्केच सामने आया। अब कंपनी ने की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें कार के फ्रंट लुक और इंटीरियर के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। ने तीन टीजर तस्वीरें जारी की हैं। इनमें एक तस्वीर में XL6 का फ्रंट बिल्कुल साफ नजर आ रहा है। यह 6 सीटर कार मारुति अर्टिगा पर आधारित है, लेकिन इसका फ्रंट अर्टिगा से काफी अलग है। अर्टिगा के मुकाबले एक्सएल6 में नई एलईडी हेडलाइट्स, नए शेप का बोनट और हनीकॉम्ब डिजाइन में अर्टिगा से बड़ी ग्रिल दी गई है। ग्रिल के बीच में लंबी क्रोम पट्टी है, जो हेडलाइट यूनिट में दिए गए एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स) में मिलती है। बड़ी ग्रिल और प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ दिया गया नए डिजाइन का बंपर कार के फ्रंट लुक को शानदार बनाता है। दो अन्य टीजर तस्वीरों में मारुति ने अपनी इस प्रीमियम कार के इंटीरियर को दिखाया है। एक्सएल6 का इंटीरियर काफी हद तक अर्टिगा की तरह है। इसके डैशबोर्ड की डिजाइन और लेआउट अर्टिगा जैसा है। हालांकि, प्रीमियम टच देने के लिए कंपनी ने अर्टिगा से अलग एक्सएल6 के डैशबोर्ड पर पियानो ब्लैक इंसर्ट्स के साथ ब्रश्ड ऐल्युमिनियम फिनिश दिया है। इसके अलावा एक्सएल6 में मारुति सुजुकी का नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जो अभी अर्टिगा में उपलब्ध नहीं है। सीट लेआउट तीसरी तस्वीर में पहली बार इस प्रीमियम कार का 6-सीट लेआउट सामने आया है। एक्सएल6 की दूसरी लाइन में आर्मरेस्ट के साथ दो अलग-अलग कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जबकि अर्टिगा में दूसरी लाइन में बेंच सीट है। इसके अलावा फैब्रिक अपहोल्स्ट्री की जगह इसमें लेदर अपहोस्ट्री दी गई है। प्रीमियम इमेज के हिसाब से मारुति ने इसका इंटीरियर कलर थीम पूरी तरह ब्लैक रखा है। फीचर्समारुति एक्सएल6 में हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर वॉशर/वाइपर फंक्शन मिलेगा। टॉप वेरियंट में रिवर्स कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। कंपनी इस कार को ब्लैक अलॉय वील्ज के साथ ड्यूल टोन कलर स्कीम में भी पेश कर सकती है। इंजन और लॉन्चिंग इस प्रीमियम कार में मारुति के स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। मारुति एक्सएल6 एमपीवी 21 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। इसे कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचा जाएगा।
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2T1SVQv
No comments:
Post a Comment