नई दिल्लीMaruti Suzuki आज (बुधवार) लॉन्च हो गई। इसकी शुरुआती कीमत 9.79 लाख रुपये है। यह 6 सीटर प्रीमियम MPV (मल्टी परपज वीइकल) है। इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा गया है। कंपनी की 7 सीट वाली अर्टिगा पर आधारित है, लेकिन इसका लुक काफी हद तक अलग है। XL6 को की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचा जाएगा। मारुति एक्सएल6 का लुक एसयूवी की तरह बोल्ड है। यह स्पोर्टी और प्रीमियम दिखती है। इसे कंपनी के लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें नई क्वॉड-एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, नए शेप का बोनट और नई ग्रिल दी गई है। बड़ी ग्रिल और प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ दिया गया नए डिजाइन का बंपर कार के फ्रंट लुक को शानदार बनाता है। ग्रिल के बीच में लंबी क्रोम पट्टी है, जो हेडलाइट यूनिट में दिए गए एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स) में मिलती है। साइड में दी गई गहरी लाइन इसके साइड लुक को शानदार बनाती है। एक्सएल 6 में फ्लोटिंग रूफ, रूफ रेल्स और ब्लैक अलॉय वील्ज दिए गए हैं। पीछे की तरफ से यह काफी हद तक अर्टिगा की तरह दिखती है, लेकिन इसमें ब्लैक इंसर्ट्स हैं, जो इसके रियर लुक को स्पोर्टी बनाते हैं। यह कार 6 कलर्स में उपलब्ध है। इंटीरियर एक्सएल6 एमपीवी का कैबिन ब्लैक कलर में है। डैश बोर्ड पर स्टोन फिनिश दी गई है। एमपीवी में 3 लाइन में 6 सीटें हैं। दूसरी लाइन में आर्मरेस्ट के साथ दो अलग-अलग कैप्टन सीट्स दी हैं। दूसरी लाइन वाली सीट्स झुकाई जा सकती हैं, जिससे तीसरी लाइन वाली सीट्स पर बैठने वालों को आसानी रहे। स्टीयरिंग वील पर लेदर फिनिश दी गई है। इस प्रीमियम कार में आपको नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और दूसरी लाइन में एसी वेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सेफ्टी के लिए ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इंजन मारुति एक्सएल6 में 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है।
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2P76Zdu
No comments:
Post a Comment