नई दिल्ली मोटरसाइकल्स ऐंड स्कूटर्स इंडिया ने अपने 50,034 वापस मंगाए (रिकॉल) हैं। इन टू-वीलर्स के फ्रंट-ब्रेक मास्टर सिलिंडर में खामी है, जिन्हें कंपनी ठीक करेगी। वापस मंगाए गए 50,034 टू-वीलर्स में 4 फरवरी से 3 जुलाई 2019 के बीच बनाए गए (डिस्क), (डिस्क), (डिस्क) और (सेल्फ डिस्क) CBS वेरियंट शामिल हैं। होंडा ने बताया है कि रिकॉल कैम्पेन के तहत इन चारों मॉडल्स की कुल 50,034 यूनिट्स को देखा जाएगा। कंपनी ने कहा, 'होंडा ने फ्रंट-ब्रेक मास्टर सिलेंडर में क्वॉलिटी से जुड़ी एक खामी की पहचान की है। इस खामी की वजह से इन टू-वीलर्स के सामने वाले पहिये को घूमने में कठिनाई हो सकती है और पहिया जाम भी हो सकता है।' कंपनी ने कहा है कि एहतियात के तौर पर स्वेच्छा से इन मॉडल्स की जांच की जा रही है। अगर जरूरत हुई तो खामी वाले पार्ट को बदला जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा, यानी इस पार्ट को फ्री में बदला जाएगा। आपका टू-वीलर प्रभावित है या नहीं, ऐसे करें चेकहोंडा अपने डीलर्स के माध्यम से प्रभावित ग्राहकों को सीधे सूचित करेगा। कंपनी ने शुक्रवार से इसकी शुरुआत भी कर दी है। इसके अलावा ग्राहक खुद भी चेक कर सकते हैं कि उनका टू-वीलर इस कैम्पेन के तहत आता है या नहीं। इसके लिए कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर 'सर्विस कैम्पेन' सेक्शन में जाना होगा। सर्विस कैम्पेन सेक्शन में इन टू-वीलर्स की लिस्ट दी गई है, जिस पर क्लिक करने पर एक बॉक्स दिखेगा। इस बॉक्स में VIN (वीइकल आइडेंटिफिकेशन नंबर) सबमिट करने पर इसकी जानकारी मिल जाएगी कि आपका टू-वीलर इस कैम्पेन का हिस्सा है या नहीं।
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2OBky4w
No comments:
Post a Comment