Monday, August 19, 2019

मारुति की 4 डीजल कारों पर 5 साल की फ्री वॉरंटी

नई दिल्ली अप्रैल 2020 से लागू होने वाले BS6 एमिशन नॉर्म्स से पहले वाली कारें बंद कर देगी। अप्रैल 2020 से मारुति की एक भी कार डीजल इंजन में नहीं आएगी। इससे पहले कंपनी बीएस4 डीजल इंजन वाली कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए का ऑफर दे रही है, ताकि इनका स्टॉक खत्म किया जा सके। नई वॉरंटी के तहत की 1.3-लीटर बीएस4 डीजल इंजन वाली कारों पर 5 साल/1 लाख किलोमीटर की फ्री वॉरंटी दी जा रही। यह ऑफर देश भर के लिए है। मारुति की लाइनअप में 1.3-लीटर बीएस4 डीजल इंजन के साथ स्विफ्ट, डिजायर, एस-क्रॉस और विटारा ब्रेजा जैसी कारें आती हैं, जिन पर इस ऑफर का लाभ मिलेगा। मारुति यह इंजन फिएट से लेती है। मारुति अर्टिगा और सियाज में भी 1.3-लीटर वाला डीजल इंजन उपलब्ध था, लेकिन अब उन्हें बंद कर दिया गया है। अब ये दोनों कारें सिर्फ 1.5-लीटर बीएस4 डीजल इंजन में उपलब्ध है। पढ़ें: 1.5-लीटर डीजल इंजन को अपडेट कर सकती है कंपनी मारुति सुजुकी ने 1.5-लीटर डीजल इंजन को इन-हाउस डिवेलप किया है। यह इंजन अभी बीएस4 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मारुति 1.5-लीटर वाले डीजल इंजन को बीएस6 में अपडेट कर सकती है, लेकिन कंपनी 1 अप्रैल 2020 से इस इंजन को बीएस6 में नहीं लाएगी। इसके लिए मारुति सुजुकी 1 साल इंतजार करेगी और देखेगी कि बीएस6 डीजल इंजन लॉन्च करने से पहले देश में बीएस6 फ्यूल की स्थिति कैसी है। इसके बाद ही 1.5-लीटर वाले डीजल इंजन को बीएस6 में अपडेट करने पर कोई फैसला लेगी।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/31P5vFZ

No comments:

Post a Comment