Saturday, November 23, 2019

ह्यूंदै की नई कार से जल्द उठेगा पर्दा, मारुति डिजाइर को टक्कर

नई दिल्ली भारतीय बाजार में नई सब-कॉम्पैक्ट सिडैन कार ला रही है। को 19 दिसंबर को पेश किया जाएगा। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसे अगले साल फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ह्यूंदै की यह नई कार मार्केट में मारुति डिजायर, होंडा अमेज, फॉर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर जैसी कारों को टक्कर देगी। ह्यूंदै ऑरा बीएस6 इंजन के साथ आएगी। इसमें इंजन के तीन ऑपशन होंगे, जिनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन होगा। तीनों इंजन में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.2-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। बीएस4 वर्जन में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83hp की पावर और 1.2-लीटर डीजल इंजन 75hp की पावर जेनरेट करता है। बीएस6 कम्प्लायंट वर्जन में भी लगभग इतना की पावर आउटपुट मिलने की उम्मीद है। 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ह्यूंदै की वेन्यू एसयूवी से लिया जाएगा। हालांकि, वेन्यू के मुकाबले ऑरा में इस इंजन का आउटपुट थोड़ा कम रहने की उम्मीद है। गियरबॉक्स ऑरा के 1.2-लीटर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स के विकल्प होंगे। 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। पढ़ें: लुक ह्यूंदै ऑरा का लुक कंपनी की हाल में लॉन्च हुई नई कार ग्रैंड आई10 नियोस से प्रेरित है। इसके ज्यादातर बॉडी पैनल और इंटीरियर ग्रैंड आई10 नियोस से लिए जाएंगे। कार के फ्रंट में बड़ी कैस्केड ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, डायमंड कट अलॉय वील्ज और एलईडी टेललैम्प मिलेंगे। ह्यूंदै की इस नई सब-कॉम्पैक्ट सिडैन कार की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है। पढ़ें:


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/33hSipw

No comments:

Post a Comment