Saturday, November 23, 2019

जॉन अब्राहम के पास कौन-कौन सी सुपरबाइक, देखें विडियो

नई दिल्लीबॉलिवुड ऐक्टर जॉन अब्राहम के दीवाने हैं। उनके गराज में एक से बढ़कर एक शानदार सुपरबाइक्स हैं। जॉन ने फैंस को अपनी इन धांसू बाइक्स की एक झलक दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपनी सुपरबाइक्स की झलक दिखाने के साथ ही उनके बारे में कुछ जानकारी भी दे रहे हैं। आइए आपको के सुपरबाइक्स के कलेक्शन के बारे में बताते हैं। जॉन ने सबसे पहले अपनी Kawasaki Ninja ZX-14R की झलक दिखाई। इस शानदार बाइक में 1441 cc इन-लाइन, 4-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 208 bhp की पावर और 154 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी बाइक Aprilia RSV4 RF है, जिसमें 999 cc इन-लाइन, 4-सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 195 bhp की पावर और 115 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों बाइक्स के बाद जॉन ने अपने कलेक्शन में Yamaha YZF-R1 की झलक दिखाई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उनके कलेक्शन में यह नई बाइक है। यामाहा की इस शानदार स्पोर्ट्स बाइक में 998 cc, 4-सिलिंडर इंजन है, जो 197 bhp की पावर और 112 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नीचे देखें बाइक्स के साथ जॉन अब्राहम का विडियो: इनके अलावा जॉन के पास Ducati Panigale V4 बाइक भी है। इसमें 1,103 cc, 90-डिग्री, V4 इंजन है, जो 211 bhp की पावर और 124 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में उन्होंने आफ्टरमार्केट एससी एग्जॉस्ट लगवाया है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में जॉन को ब्रिटेन के कैलिफोर्निया सुपरबाइक स्कूल में इस बाइक को चलाते देखा गया था। पढ़ें: Yamaha Vmax भी कलेक्शन में शामिल ऐक्टर जॉन अब्राहम के कलेक्शन में MV Agusta F3 800 भी शामिल है। इस बाइक में 798 cc, इन-लाइन, 3-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 150 bhp की पावर और 88 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा उन्होंने विडियो में अपनी Yamaha Vmax बाइक भी दिखाई। जॉन ने इस बाइक का 60वां ऐनिवर्सरी एडिशन लिया है। इस शानदार बाइक में 1679 cc, V-ट्विन इंजन है, जो 197 bhp की पावर और 166 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पढ़ें:


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2QI6FAY

No comments:

Post a Comment