नई दिल्ली अपनी दो सबसे पॉप्युलर कारों Fortuner और Innova Crysta का कम्प्लायंट वर्जन जल्द पेश करने वाली है। अपग्रेड के साथ इन दोनों गाड़ियों की कीमत 15-20 तक पर्सेंट बढ़ जाएगी। इस हिसाब से वेरियंट के आधार पर बीएस6 और इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में 3-5 लाख रुपये तक का इजाफा होगा। जापान की दिग्गज कार कंपनी अपनी इन दोनों गाड़ियों के इंजन को नए फिल्टर और रिवाइज्ड एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ अपग्रेड करेगी। अभी टोयोटा की पॉप्युलर प्रीमियम एमपीवी फॉर्च्यूनर की कीमत 27.83 लाख से 33.85 लाख और इनोवा क्रिस्टा की कीमत 14.93 लाख से 22.43 लाख रुपये के बीच है। ये कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली की हैं। ये कारें बंद कर रहा टोयोटा बीएस6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने से पहले कंपनी इटियोस रेंज की कारें बंद कर देगी। इटियोस रेंज के तहत इटियोस लिवा हैचबैक, इटियोस सिडैन और इटियोस क्रॉस कारें उपलब्ध हैं। कंपनी अपना 1.4-लीटर वाला डीजल इंजन भी बंद करेगी, क्योंकि इसे बीएस6 में अपग्रेड करने की लागत कारोबारी लिहाज से फायदेमंद नहीं होगी। पढ़ें: मारुति के साथ नई एसयूवी और एमपीवी लाने की तैयारी फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा को बीएस6 में अपग्रेड करने के अलावा टोयोटा, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के साथ मिलकर नई कारें लाने की तैयारी में है। दोनों कंपनियां मिलकर एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और नई सी-सेगमेंट एमपीवी डिवेलप कर रही हैं। इस एसयूवी को किआ सेल्टॉस व ह्यूंदै क्रेटा और एमपीवी को महिंद्रा मराजो की टक्कर में लॉन्च किया जाएगा। पढ़ें:
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/35r86YE
No comments:
Post a Comment