Tuesday, July 2, 2019

आ गई ऑटोमैटिक महिंद्रा XUV300, जानें कीमत

नई दिल्लीमहिंद्रा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च कर दिया। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (AMT) सिर्फ डीजल इंजन के W8 और W8 (O) वेरियंट के साथ मिलेगा। इनकी कीमत क्रमश: 11.50 लाख और 12.70 लाख रुपये है। इन दोनों वेरियंट के मैन्युअल गियरबॉक्स की तुलना में ऑटोमैटिक वेरियंट की कीमत 55 हजार रुपये ज्यादा है। तीन कलर्स- पर्ल वाइट, ऐक्वामरीन और रेड कलर में उपलब्ध है। महिंद्रा ऑटोमैटिक में 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन है, जो 115 bhp का पावर और 300 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड एएमटी (ऑटोमेटेड मैन्युअल गियरबॉक्स) से लैस है। इस गियरबॉक्स में दो मोड (ऑटो और मैन्युअल) दिए गए हैं। फीचर्स फीचर्स की बात करें, तो W8 वेरियंट में 17-इंच अलॉय वील्ज, ड्यूल एयरबैग्स, हिल-होल्ड, ईएसपी, फ्रंट और रियर फॉग लैम्प्स, रिवर्स कैमरा, ऑटो हेडलैम्प और वाइपर्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स हैं। वहीं, W8 (O) वेरियंट में आपको इन फीचर्स के अलावा 5 और एयरबैग्स यानी कुल 7 एयरबैग्स, सनरूफ, हीटेड विंग मिरर्स, डायमंड-कट अलॉय वील्ज, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। एक्सयूवी300 ऑटोमैटिक की कीमत प्रतिद्वंद्वियों से प्रीमियम महिंद्रा एक्सयूवी300 की टक्कर मारुति विटारा ब्रेजा और टाटा नेक्सॉन से है। इन दोनों एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरियंट की तुलना में ऑटोमैटिक एक्सयूवी300 की कीमत ज्यादा है। एक्सयूवी300 का ऑटोमैटिक वेरियंट सिर्फ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत 11.50 लाख से 12.70 लाख रुपये के बीच है। वहीं, नेक्सॉन के डीजल इंजन-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की कीमत 8.94 लाख से 11 लाख और ब्रेजा के डीजल इंजन-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की 8.70 लाख से 10.43 लाख रुपये के बीच है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2FOVDUe

No comments:

Post a Comment