Tuesday, July 23, 2019

ह्यूंदै की कारें अगले महीने हो जाएंगी महंगी, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली की कारें अगस्त से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी कारों की कीमत 9,200 रुपये तक बढ़ाएगी। ने लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम उठाया है। कंपनी का कहना है कि कारों को नए सेफ्टी नॉर्म्स (सुरक्षा मानदंडों) के अनुरूप बनाने से इनकी लागत बढ़ी है। नई कीमतें 1 अगस्त से लागू होंगी। ह्यूंदै की हाल में लॉन्च हुई दो नई कारों- और इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना को इस बढ़ोतरी से दूर रखा गया है, यानी इन दोनों कारों के दाम नहीं बढ़ेंगे। कंपनी ने को हाल में 25.3 लाख रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में उतारा है। यह देश की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी का दावा है कि कोना इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किलोमीटर तक चलती है। इससे पहले ह्यूंदै ने मई में अपनी पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू लॉन्च की थी। इसकी कीमत 6.50 लाख रुपये है। यह मारुति की पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की टक्कर में बाजार में उतारी गई है। तीन इंजन ऑप्शन में आने वाली इस एसयूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोना इलेक्ट्रिक और वेन्यू के अलावा भारतीय बाजार में ह्यूंदै की लाइनअप में 9 और कारें हैं। इनमें सैंट्रो, ग्रैंड आई10, एलीट आई20, आई20 ऐक्टिव, एक्सेंट, वरना, एलांट्रा, क्रेटा और टूसॉन शामिल हैं। सैंट्रो कंपनी की सबसे कम दाम की कार है। इसे 3.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। हाल में कंपनी की इसकी शुरुआती कीमत में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद सैंट्रो की कीमत 4.15 लाख रुपये हो गई है। (एजेंसी से इनपुट के साथ)


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2JXrtPX

No comments:

Post a Comment