Sunday, July 21, 2019

...तो नई कारों में नहीं होंगे साइड-व्यू मिरर

सियोलअडवांस्ड टेक्नॉलजी के दौर में कारें भी अडवांस्ड होती जा रही हैं। इसी टेक्नॉलजी की वजह से हो सकता है कि आने वाले समय में आपकी कार में लगने वाले साइड-व्यू मिरर न हों। दरअसल, की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी ने एक कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया है। यह सिस्टम नेक्स्ट जनरेशन गाड़ियों में को रिप्लेस कर देगा, यानी उनकी जगह ले लेगा। इस अडवांस्ड सेंसर टेक्नॉलजी के साथ ह्यूंदै मोबिस दुनिया भर में कम संख्या वाले फ्यूचर मोबिलिटी डिवेलपर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। इसका उद्देश्य कार बनाने वाली कंपनियों को टेक्नॉलजी एक्सपोर्ट करना है। ह्यूंदै मोबिस ने कहा है कि इस कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत गाड़ी के अंदर तीन हाई-परफॉर्मेंस कैमरा सेंसर होंगे। यह न केवल ब्लाइंड स्पॉट्स को कम करके ड्राइविंग सेफ्टी बढ़ाएगा, बल्कि माइलेज भी बेहतर करेगा, क्योंकि साइड-व्यू मिरर्स कार के अंदर छिपे होंगे। ह्यूंदै मोबिस में ऑटोनोमस वीइकल डिवेलपमेंट के इन-चार्ज वाइस प्रेजिडेंट ग्रेगरी बैराटॉफ ने कहा, 'फ्यूचर कारों के लिए सभी प्रमुख कम्पोनेन्ट्स की डिजाइन और उनके फंक्शन में बड़े बदलाव करने की जरूरत है, जिस पर अभी तक बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है।' उन्होंने कहा कि कंपनी न सिर्फ सेंसर्स और इन पर आधारित समाधान जैसी टेक्नॉलजी डिवेलप करेगी, बल्कि फ्यूचर कारों की सुरक्षा के हिसाब से प्रमुख पार्ट्स भी बनाएगी।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2XXpvIY

No comments:

Post a Comment