Tuesday, July 23, 2019

नए रंग में आया सुजुकी का बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर

नई दिल्ली ने अपने Burgman Street स्कूटर को नए मैट ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 69,208 रुपये है। इस स्कूटर को भारतीय बाजार में साल 2018 की जुलाई में लॉन्च किया गया था। नए मैट ब्लैक कलर के अलावा स्कूटर पहले से उपलब्ध मैटेलिक मैट फाइब्रोइन ग्रे, ग्लास स्पार्कल ब्लैक और पर्ल मिराज वाइट कलर्स में भी उपलब्ध है। सुजुकी के इस स्कूटर में ट्रिपल-पॉड हेडलैम्प के साथ लंबा काउल, छोटी विंडस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जर, स्टेप्ड सीट और साइड माउंटेड एग्जॉस्ट दिए गए हैं। सीट के नीचे स्टोरेज के अलावा में 2-लीटर का ग्लव बॉक्स भी है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। बर्गमैन स्ट्रीट सीबीएस (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है। पावर की बात करें, तो सुजुकी ने इस स्कूटर में 124cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है। यह इंजन 7,000 rpm पर 8.58 bhp का पावर और 5,000 rpm पर 10.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसिमशन (CVT) से लैस है। बर्गमैन स्ट्रीट के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं। बता दें कि जुलाई 2018 में लॉन्चिंग के बाद से अभी तक इस स्कूटर की 90 हजार यूनिट से ज्यादा की बिक्री हो चुकी है। वर्तमान में हर महीने इसकी करीब 6 हजार यूनिट बिक्री होती है। मार्केट में इसकी टक्कर टीवीएस एनटॉर्क 125, होंडा ग्राजिया और सुजुकी ऐक्सेस 125 जैसे स्कूटर्स से है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2y39JNk

No comments:

Post a Comment