नई दिल्लीटाटा मोटर्स की Harrier एसयूवी महंगी हो गई। कंपनी ने की कीमत 45 हजार रुपये तक बढ़ा दी है। एसयूवी के सभी वेरियंट की कीमत में इजाफा किया गया है। डार्क वेरियंट की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है, जबकि सबसे कम बढ़ोतरी एसयूवी के ड्यूल टोन वेरियंट की कीमत में हुई है। टाटा मोटर्स ने हैरियर एसयूवी को जनवरी 2019 में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद इसके सभी वेरियंट की कीमत में दूसरी बार इजाफा हुआ है। अब टाटा 13.43 लाख से 17.30 लाख रुपये हो गई है। वहीं, पहले इसकी कीमत 12.99 लाख से 16.95 लाख रुपये थी। अगर सिर्फ हैरियर डार्क की बात करें, तो अब हैरियर का यह वेरियंट 16 लाख से 17.30 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले यह 15.55 लाख से 16.85 लाख रुपये के बीच में आता था। ये कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। नीचे देखें के सभी वेरियंट की नई और पुरानी कीमतें: टाटा हैरियर के सभी वेरियंट की कीमत
पढ़ें: हैरियर की कुल बिक्री करीब 15 हजार साल 2019 में टाटा हैरियर की कुल बिक्री 15,276 यूनिट रही। जनवरी में लॉन्चिंग के बाद शुरुआती महीनों में इसकी बिक्री अच्छी रही, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसकी सेल्स की रफ्तार धीमी रही है। पिछले छह महीने में इसकी औसत प्रति माह बिक्री एक हजार यूनिट से कम रही है। जुलाई से दिसंबर के बीच 5,836 यूनिट हैरियर बिकी हैं। पढ़ें:
| वेरियंट | नई कीमत | पुरानी कीमत | कितनी बढ़ोतरी |
| XE | 13.43 लाख | 12.99 लाख | 44 हजार |
| XM | 14.69 लाख | 14.25 लाख | 44 हजार |
| XT | 15.89 लाख | 15.45 लाख | 44 हजार |
| XT Dark | 16 लाख | 15.55 लाख | 45 हजार |
| XZ | 17.19 लाख | 16.75 लाख | 44 हजार |
| XZ Dark | 17.30 लाख | 16.85 लाख | 45 हजार |
| XZ ड्यूल टोन | 17.30 लाख | 16.95 लाख | 35 हजार |
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2QBRusJ
No comments:
Post a Comment