Sunday, January 5, 2020

Daimler AG ने 744,000 मर्सेडीज बेंज बुलाई वापस, जानें वजह

नई दिल्ली जर्मन ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी ने अपने 744,000 मर्सेडीज बेंज ( ) मॉडल्स को रिकॉल करने की घोषणा की है। कंपनी 2001 से 2011 के बीच के मॉडल्स को वापस बुला रही है। इस बड़े रिकॉल में , , और के दो दर्जन से ज्यादा वीकल्ज शामिल हैं। क्यों रिकॉल हुए लाखों मर्सेडीज मॉडल रिकॉल के पीछे वजह बताते हुए कंपनी ने कहा कि इन मॉडल्स में ग्लास पैनल और स्लाइडिंग रूम फ्रेम के बीच बॉन्डिंग में खामी के चलते इन्हें रिकॉल किया जा रहा है। बॉन्डिंग कमजोर होने से सनरूफ डिटैच हो सकती है। लिहाजा कंपनी ने इन्हें रिकॉल करने का फैसला किया। हाल ही में पेश हुई थी Mercedes-Benz GLA कंपनी ने हाल ही में नई Mercedes-Benz GLA कार पेश की थी। मर्सेडीज GLA 200 में 1.3 लीटर, फोर सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 163hp पावर जनरेट करता है। कार में 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कार की टॉप स्पीड 211 kmph है। वहीं दूसरी ओर फोर वील ड्राइव मॉडल Mercedes-AMG GLA 35 में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो 306hp पावर जनरेट करता है।कार के कैबिन में फ्री स्टैंडिंग डिजिटल डिस्प्ले पैनल दिया गया है। कैबिन में 7.0 इंच की दो स्क्रीन दिए गए हैं। अगर आपको ज्यादा बड़ी स्क्रीन चाहिए तो आपको 10.3 इंच स्क्रीन का ऑप्शन भी मिलता है। 4 वील ड्राइव मॉडल ऑफ रोड पैकेज के साथ आता है जिसमें एडिशनल ऑफ रोड हेडलाइट फंक्शन के साथ ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड, डाउनहिल स्पीड रेग्यूलेशन फीचर भी मिलता है। नई मर्सेडीज GLA में पहले की तुलना में 9mm ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस है। हालांकि कंपनी की तरफ से कार के इंडिया लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है पर माना जा रहा है कि भारत में यह कार 2020 के अंत में लॉन्च की जा सकती है। बात करें इस कार के राइवल्स की तो इसकी सीधी टक्कर Volvo XC40 और BMW X1 से होगी।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2sNXsNW

No comments:

Post a Comment