नई दिल्लीKia Motors भारतीय बाजार में अपनी दूसरी कार ला रहा है। यह प्रीमियम मल्टी परपज वीइकल (MPV) फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 30 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। मार्केट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का प्रीमियम विकल्प होगी। किआ के कुछ डीलर्स अपने स्तर पर इसकी बुकिंग कर रहे हैं, जबकि ऑफिशल बुकिंग कुछ दिन बाद शुरू होगी। एमपीवी में 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 3,800rpm पर 200bhp का पावर और 1,750-2,750rpm पर 440Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन बीएस6 कम्प्लायंट होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि का इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। तीन सीटिंग कॉन्फिगरेशन कार्निवल ग्लोबल मॉडल है और कुछ मार्केट्स में इसे सेडोना नाम से भी बेचा जाता है। ग्लोबल मार्केट में यह 7, 8 और 11 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में कार्निवल एमपीवी 6, 7 और 8 सीटर ऑप्शन में आएगी। एंट्री लेवल मॉडल 8 सीटर, जबकि टॉप मॉडल 6-सीटर होगा। फीचर्स किआ कार्निवल में हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे। इनमें पावर्ड टेलगेट, कीलेस एंट्री ऐंड गो, वायरलेस चार्जिंग, पावर अजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, पावर विंडो, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल-पैन पावर्ड सनरूफ और लेदर अपहोस्ट्री शामिल हैं। पढ़ें: इस प्रीमियम एमपीवी के कैबिन में ई-सिम कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम मिलेगा। कार्निवल में किआ की इन-कार कनेक्टिवटी टेक्नॉलजी UVO कनेक्ट भी मिलेगी। टॉप वेरियंट्स में पीछे बैठने वालों के लिए फ्रंट सीट के पीछे एंटरटेनमेंट पैकेज के साथ 10.1-इंच की अलग-अलग स्क्रीन होंगी।
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2MU91tD
No comments:
Post a Comment