Wednesday, December 4, 2019

नई जगुआर XE लॉन्च, 44.98 लाख है शुरुआती कीमत

नई दिल्ली जगुआर (Jaguar) ने भारत में 2020 XE फेसलिफ्ट लॉन्च की है। इस कार की शुरुआती कीमत 44.98 लाख रुपये है। यह कीमत बेस मॉडल S के पेट्रोल और डीजल वेरियंट्स की हैं। वहीं, टॉप इंड मॉडल SE के पेट्रोल और डीजल वेरियंट्स की कीमत 46.32 लाख रुपये (भारत में एक्स-शोरूम कीमत) है। 2020 जगुआर XE फेसलिफ्ट S और SE इन दो वेरियंट्स में उपलब्ध होगी। पेट्रोल और डीजल इंजन मॉडल्स दोनों में S और SE वेरियंट्स उपलब्ध होंगे। जगुआर XE में कई अपडेट्स किए गए हैं। कार के कॉस्मेटिक्स में किया गया है बदलाव जगुआर की यह कार ग्लोबल मार्केट में शोकेस किए जाने और यूरोपियन मार्केट में लॉन्च होने के करीब 10 महीने बाद भारत में आई है। जहां तक डिजाइन की बात है तो XE फेसलिफ्ट में कुछ कॉस्मेटिक चेंज किए गए हैं। लेकिन, यह अपने पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी नीची और चौड़ी है। अगर कॉस्मेटिक चेंज की बात करें तो 2020 जगुआर XE फेसलिफ्ट में बड़े और रिवाइज्ड मेस ग्रिल दिए गए हैं। इसके हेडलैंप्स अब 12mm ज्यादा स्लिमर हैं। साथ ही, इसमें नई जे-ब्लेड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं, जो कि अब सभी जगुआर मॉडल्स में स्टैंडर्ड है। मौजूदा वर्जन के मुकाबले कार ज्यादा खूबसूरत इसके अलावा, बंपर में एयर इनटेक को बड़ा किया गया है, जबकि एलॉय वीइल डिजाइन पर दोबारा काम किया गया है। LED टेललाइट्स पहले के मुकाबले ज्यादा शॉर्प हैं। मौजूदा वर्जन के मुकाबले कार कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखती है। सेंटर कंसोल के लिए जगुआर XE फेसलिफ्ट में नया ड्यूल टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। 10.2 इंच की टॉप स्क्रीन कई कनेक्टिविटी ऑप्शन और नेविगेशन की सहूलियत देती है। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के लिए पुल-पुश नॉब के साथ लोअर स्क्रीन दी गई है। अगर दूसरे फीचर्स की बात करें तो कार में वायरलेस चार्जिंग, ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के रूप में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, हिल असिस्ट, लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। BS6 नॉर्म्स के हिसाब से दोनों इंजन को किया गया है अपग्रेड 2020 जगुआर XE फेसलिफ्ट में BS6 रेगुलेशंस के हिसाब से पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन को अपग्रेड किया गया है। 2.0 लीटर इंगेनियम पेट्रोल इंजन 5,500 rpm पर 247 bhp का पावर और 1500-4,000 rpm पर 365 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 2.0 लीटर डीजल इंजन 4,000 rpm पर 178bhp का पावर और 1,750-2,500 rpm पर 430 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2Yq1RlG

No comments:

Post a Comment