Monday, December 2, 2019

मारुति स्विफ्ट नंबर-1, देखें नवंबर की टॉप 10 कारें

नई दिल्लीफेस्टिव सीजन खत्म होते ही नवंबर में कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री में गिरावट की अगुआई देश की सबसे बड़ी कंपनी ने की। कंपनी ने नवंबर में 139,133 गाड़ियां बेचीं। इसमें एक साल पहले के मुकाबले 3.3 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, इसके बावजूद नवंबर में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में का ही दबदबा है। नंवबर की टॉप 10 कारों में मारुति की 7 और की 2 कारें, जबकि एक किआ की सेल्टॉस एसयूवी है। इसमें भी टॉप 5 पर मारुति का ही कब्जा है, जिनमें क्रमश: स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, ऑल्टो और वैगनआर शामिल हैं। 19,314 यूनिट बिक्री के साथ नवंबर में मारुति स्विफ्ट ने नंबर-1 पर कब्जा किया। हालांकि, पिछले साल नवंबर के मुकाबले स्विफ्ट की बिक्री करीब 13 पर्सेंट घटी है। नवंबर 2018 में 22,191 यूनिट स्विफ्ट बिकी थी। सेल्टॉस ने नंबर-6 पर बनाई जगह किआ मोटर्स की भारत में पहली कार सेल्टॉस ने 14,005 यूनिट बिक्री के साथ टॉप 10 कारों की इस लिस्ट में छठे नंबर पर जगह बनाई है। सेल्टॉस ने बिक्री के मामले में मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू और ह्यूंदै क्रेटा जैसी पॉप्युलर एसयूवी को पीछे छोड़ दिया है। मारुति ब्रेजा इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। टॉप 10 में मारुति की छोटी एसयूवी मारुति सुजुकी की नई कार एस-प्रेसो ने दूसरे महीने भी टॉप-10 में अपनी जगह बरकरार रखी है। यह छोटी एसयूवी 30 सितंबर को लॉन्च हुई थी। लॉन्चिंग के बाद पहले महीने, यानी अक्टूबर में ही इसने बिक्री के मामले में टॉप 10 कारों में जगह बना ली थी। अक्टूबर में एस-प्रेसो 8वें नंबर पर थी और नवंबर में भी यह नई कार 8वें नंबर पर ही है। अक्टूबर में 10,634 यूनिट बिक्री के मुकाबले नवंबर में इसकी बिक्री भी बढ़ी है। पढ़ें: ह्यूंदै की ये 2 कारें लिस्ट में शामिलबिक्री के हिसाब से नवंबर की टॉप 10 कारों में ह्यूंदै की एलीट आई20 और ग्रैंड आई10 शामिल हैं। ये दोनों कारें क्रमश: 9वें और 10वें नंबर पर हैं। नीचे देखें टॉप 10 कारों की लिस्ट और उनकी बिक्री के आंकड़े:
मॉडल बिक्री (नवंबर 2019)
1- मारुति स्विफ्ट 19,314
2- मारुति बलेनो 18,047
3- मारुति डिजायर 17,659
4- मारुति ऑल्टो 15,086
5- मारुति वैगनआर 14,650
6- किआ सेल्टॉस 14,005
7- मारुति ब्रेजा 12,033
8- मारुति एस-प्रेसो 11,420
9- ह्यूंदै एलीट आई20 10,279
10- ह्यूंदै ग्रैंड आई10 10,186
पढ़ें:


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2DBohXx

No comments:

Post a Comment