नई दिल्ली भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक वीकल का ट्रेंड धीरे धीरे बढ़ रहा है। लिहाजा कई बड़े कार निर्माता ब्रैंड्स अपने पॉप्युलर मॉडल्स के इलेक्ट्रिक वर्जन ला रहे हैं। इनमें से कई मॉडल्स 2020-2021 में लॉन्च होंगे। ह्युंदै ने हाल ही में कोना ईवी लॉन्च की थी। और और भी लॉन्च होने वाली हैं। इस कड़ी में अब टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी () लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नेक्सॉन ईवी की पहली झलक सामने आई है। टाटा मोटर्स ने करीब 6 मिनट का एक विडियो लॉन्च किया है जिसमें नेक्सॉन ईवी दौड़ती नजर आ रही है। नीचे आप यह विडियो देख सकते हैं। टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार यह टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसमें कंपनी की टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जाएगा। टाटा मोटर्स ने पिछले महीने ही जिपट्रॉन टेक्नॉलजी से पर्दा उठाया था। कंपनी एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किलोमीटर तक की रेंज का टारगेट लेकर चल रही है। इसकी कीमत 15-17 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। नेक्सॉन इलेक्ट्रिक के पावरट्रेन 'जिपट्रॉन' को देश के क्लाइमेट और ट्रैफिक की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिवेलप किया गया है। साथ ही इसमें परफॉर्मेंस, रेंज और सेफ्टी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसके बैटरी पैक में अडवांस्ड लिथियम आयन सेल दिए गए हैं। साथ ही सही ऑपरेटिंग टेंपरेचर मेनटेन रखने के लिए लिक्विड कूलिंग की सुविधा भी है। आमतौर पर अधिक टेंपरेचर होने की स्थिति में बैटरी सिस्टम के परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। जिपट्रॉन में दिया गया बैटरी पैक काफी मजबूत स्टील कवर में है और इसे IP67 रेटिंग मिली है। IP67 रेटिंग का मतलब है कि यह बेहतर वॉटरप्रूफिंग और डस्ट प्रोटेक्शन देता है। टाटा मोटर्स जिपट्रॉन टेक्नॉलजी वाली अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी और मोटर पर 8 साल की वॉरंटी देगा।
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2MhgdPp
No comments:
Post a Comment