नई दिल्ली Morris Garages (MG) की मिड साइज SUV को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में , और जैसी दिग्गज कारों को पीछे छोड़ दिया है। इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक एमजी मोटर्स ने पहले 3 महीने में 6134 हेक्टर की यूनिट्स सेल कीं। हेक्टर ने अपने कॉम्पटिटर्स को मंथ ऑन मंथ सेल में भी पछाड़ दिया है। वहीं टाटा हैरियर ने पहले 3 महीनों में 4363 यूनिट्स ही सेल कीं। यह कार 21 जनवरी 2019 को लॉन्च की गई थी। सेल बूस्ट करने के लिए कंपनी ने हैरियर का ड्यूल टोन वर्जन और ऑल ब्लैक एडिशन भी लॉन्च किया था। बात करें हेक्टर की तो भारत में MG Hector जून में लॉन्च की गई थी। हेक्टर में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 143hp का पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन 2.0-लीटर का है, जो 170hp का पावर और 350Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इन दोनों इंजन के अलावा कंपनी ने पेट्रोल इंजन का 48V माइल्ड हाइब्रिड वेरियंट भी दिया है। हाइब्रिड वेरियंट में सिर्फ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। एमजी हेक्टर में दिया गया 10.4-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम खास है। यह इन्फोटेमेंट सिस्टम ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पावर्ड वॉइस असिस्ट, प्री-लोडेड ऐप्स और एम्बेडेड एयरटेल सिम कार्ड से लैस है। एसयूवी के टॉप वेरियंट में आपको 360 डिग्री कैमरा, 4-तरफ अजस्टेबल को-ड्राइवर सीट, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड आउट साइड रियर व्यू मिरर, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, 17-इंच अलॉय वील्ज और 8 कलर्स के साथ मूड लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी की बात करें, तो हेक्टर में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स और सभी चारों वील्ज में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में दिए गए हैं। स्मार्ट वेरियंट में 4 एयरबैग्स और शार्प में 6 एयरबैग्स हैं।
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2oPb2OT
No comments:
Post a Comment