Tuesday, June 2, 2020

ह्यूंदै की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली।कोरोना वायरस महामारी से कारों की बिक्री जबरदस्त प्रभावित हुई है। मई में लॉकडाउन नियमों में ढील के बाद धीरे-धीरे कारों की बिक्री शुरू हुई, लेकिन मई में कार सेल्स के आंकड़े कंपनियों के लिए निराशाजनक रहे। बिक्री को रफ्तार देने के लिए कार कंपनियां डिस्काउंट और कई तरह के फाइनैंसिंग ऑप्शन ऑफर कर रही हैं। मई के बाद अब जून में भी कारों पर कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं। Hyundai अपनी कारों पर जून में 1 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस महीने ह्यूंदै की किस कार पर कितने रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

जून में ह्यूंदै सैंट्रो पर कंपनी कुल 30 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें 10 हजार कैश डिस्काउंट, 15 हजार ऐक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्कांउट शामिल हैं।

ह्यूंदै की इस कार पर जून में 60 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसमें 40 हजार कैश डिस्काउंट, 15 हजार ऐक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। यह कार सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 4 वेरियंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 5.87 लाख से 6 लाख रुपये के बीच है।

ह्यूंदै की इस नई कार पर 25 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 10 हजार ऐक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5.07 लाख रुपये है। यह कार तीन इंजन ऑप्शन में आती है।

ह्यूंदै की इस प्रीमियम हैचबैक पर इस महीने 35 हजार रुपये तक के फायदे पा सकते हैं। इस कार पर कंपनी 15 हजार कैश डिस्काउंट, 15 हजार ऐक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फिलहाल यह प्रीमियम कार 6.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। बता दें कि ह्यूंदै जल्द नई आई20 लाने वाली है। इसके चलते आई20 का मौजूदा मॉडल सीमित वेरियंट्स में ही बेचा जा रहा है।

ह्यूंदै अपनी इस शानदार सिडैन पर सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इस 1 लाख रुपये में 40 हजार कैश डिस्काउंट, 40 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। ह्यूंदै एलांट्रा 15.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।

ह्यूंदै जून में मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए स्पेशल ऑफर दे रही है। इसमें कई तरह के ऑफर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए EMI एश्योरेंस की सुविधा भी दे रही है। इसके तहत अगर इस दौरान आपकी नौकरी चली जाती है, तो कंपनी तीन ईएमआई तक टालने की सुविधा देती है।


पढ़ें: होंडा लाया सबसे सस्ती बाइक, जानें कितनी कीमत

ह्यूंदै की कारों पर ये बेनिफिट्स 30 जून तक के लिए हैं। ऑफर शहर, डीलरशिप, कार के वेरियंट और कलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। आपको जून में ह्यूंदै की किस कार पर सबसे अधिक छूट मिल सकती है, इसकी जानकारी के लिए कंपनी की डीलरशिप पर संपर्क करना चाहिए। बता दें कि यहां दी गई कारों की कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।


पढ़ें: क्रेटा का नंबर-1 पर कब्जा, देखें टॉप 5 कारें



from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/36WwPGn

No comments:

Post a Comment