Friday, September 20, 2019

Hyundai लाएगी छोटी SUV, मारुति की S-Presso को देगी टक्कर

नई दिल्ली भारत समेत दुनिया भर में कार काफी पॉप्युलर हो रही हैं। इसीलिए सभी बड़ी कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में हाथ आजमा रही हैं। ऐसे में ह्ययुंदै भी पीछे नहीं है। कंपनी ने अपनी सब 4 मीटर (4 मीटर से कम ) SUV ह्युंदै वेन्यू भारत में लॉन्च की थी। डिजिटल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ह्युंदै जल्द ही एक माइक्रो SUV लाने की तैयारी कर रही है जो भारत में सीधे तौर पर मारुति की एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) को टक्कर देगी। नई माइक्रो SUV का कोडनेम 'AX' कंपनी की इस अपकमिंग माइक्रो SUV को AX कोडनेम दिया गया है। कंपनी इस छोटी एसयूवी की हर साल 70,000 यूनिट्स का प्रॉडक्शन करने की प्लानिंग कर रही है। भारत के साथ साथ इसे कई और देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। Maruti Suzuki S-Presso को देगी टक्कर ह्युंदै की नई एसयूवी मारुति की छोटी एसयूवी एस-प्रेसो को टक्कर देगी जिसे 30 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मारुति की इस नई कार में एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, डिलिटल स्पीडोमीटर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड, यानी सभी वेरियंट में होंगे। LXi वेरियंट में एसी और पावर स्टीयरिंग की भी सुविधा मिलेगी। एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का बीएस6 पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 68hp का पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन का बीएस4 वर्जन 23.95 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। हालांकि, बीएस6 वर्जन में इसका माइलेज कुछ कम होगा। इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा। VXi, VXi(O) और VXi+ वेरियंट में ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रासमिशन (AMT) का ऑप्शन भी मिलेगा। मारुति एस-प्रेसो साल 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किए गए मारुति फ्यूचर एस-कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसकी कीमत 3.3 लाख से 4.5 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/30eU4uc

No comments:

Post a Comment