Monday, September 23, 2019

आ रही नई मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू को देगी टक्कर

नई दिल्ली की पॉप्युलर एसयूवी Brezza को ह्यूंदै वेन्यू से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह ब्रेजा का सिर्फ डीजल इंजन में आना और लंबे समय से डिजाइन में बड़े बदलाव न होने को माना जा रहा है। अब , ह्यूंदै की वेन्यू एसयूवी को टक्कर देने के लिए तैयारी कर रही है। कंपनी ने फेसलिफ्ट Maruti की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल में टेस्टिंग के दौरान की इसकी कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। के एक्सटीरियर से इंटीरियर तक में बदलाव देखने को मिलेंगे। लीक तस्वीरों से साफ हुआ है कि फेसलिफ्ट मारुति ब्रेजा में नई ग्रिल और नया फ्रंट बंपर होगा। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प, सर्कुलर फॉग लैम्प और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स के साथ आउट साइड रियर व्यू मिरर्स हैं। एसयूवी की टेललाइट मौजूदा मॉडल की तरह है। इंटीरियर की बात करें, तो में मारुति के स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन देखने को मिलेगा। यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपॉर्ट के साथ आएगा। इंजन नई मारुति ब्रेजा में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में होगा। को माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी वाले 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा। अर्टिगा और सियाज में दिया गया यह इंजन 103 bhp का पावर 138 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शुरुआत में यह सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगी। हालांकि, बाद में इसमें 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जाएगा। डीजल मॉडल को करेगी रिप्लेस बता दें कि अभी मारुति ब्रेजा सिर्फ डीजल इंजन में आती है। पेट्रोल इंजन वाली ब्रेजा डीजल इंजन वाले मॉडल को रिप्लेस करेगी। मारुति सुजुकी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के चलते वह अप्रैल 2020 से डीजल कारें बेचना बंद कर देगी। पढ़ें: इन एसयूवी से होगी टक्कर पेट्रोल इंजन वाली मारुति ब्रेजा अगले साल फरवरी में लॉन्च की जा सकती है। नई ब्रेजा मार्केट में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाली ह्यूंदै वेन्यू, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन वाली फॉर्ड इकोस्पोर्ट, 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाली टाटा नेक्सॉन और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली महिंद्रा एक्सयूवी300 को टक्कर देगी।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2mfM3Tq

No comments:

Post a Comment