नई दिल्ली ने अपनी सिडैन कार को अपडेट करके बाजार में उतारा है। इस अपडेट में कंपनी ने 3 नए वेरियंट लॉन्च किए हैं, जिनमें J (Optional), G (Optional) और V (Optional) शामिल हैं। ये तीनों नए वेरियंट मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स में उपलब्ध हैं। इसके अलावा कंपनी ने में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। अब की कीमत 8.65 लाख से 14.07 लाख रुपये के बीच हो गई है। पहले के मुकाबले अब इस कार की शुरुआती कीमत करीब 62 हजार रुपये कम हो गई है। नया वेरियंट V (Optional) यारिस का एकमात्र ऐसा वेरियंट है, जिसमें ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा इस वेरियंट में डायमंड-कट अलॉय वील्ज, लेदर सीट्स और ग्रिल व विंग मिरर्स पर ब्लैक फिनिश दी गई है। ये फीचर्स पहले से मौजूद V वेरियंट में मिलने वाले फीचर्स के अतिरिक्त हैं। इस नए वेरियंट की कीमत मैन्युअल ट्रांसमिशन के लिए 11.97 लाख और सीवीटी के लिए 13.17 लाख रुपये है। V (Optional) को यारिस के पहले से मौजूद V और VX वेरियंट के बीच में उतारा गया है। नए वेरियंट J (Optional) और G (Optional) की बात करें, तो इन दोनों वेरियंट को क्रमश: J और G वेरियंट के नीचे उतारा गया है, जो पहले से मौजूद हैं। इन वेरियंट में सिर्फ एयरबैग्स का अंतर है। J और G वेरियंट में 7 एयरबैग्स मिलते हैं, जबकि J (Optional) और G (Optional) में सिर्फ 3 एयरबैग्स दिए गए हैं। देखें: ये बदलाव भी हुए नए वेरियंट के अलावा यारिस में हुए अन्य बदलावों की बात करें, तो अब इस कार में अलॉय वील्ज स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में दे दिए गए हैं। साथ ही ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंड, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर्स भी अब सभी वेरियंट में मिलेंगे। वहीं, G वेरियंट में अब ऑडियो सिस्टम नहीं मिलेगा। 7.0-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम अब V वेरियंट में भी दे दिया गया है, जबकि पहले यह सिर्फ VX वेरियंट में मिलता था। पावर अपडेटेड में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिडैन कार सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 107hp का पावर जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन उपलब्ध है।
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2Zvhf3K
No comments:
Post a Comment