Tuesday, September 24, 2019

मारुति की कारें हुईं सस्ती, कंपनी ने घटाए दाम

नई दिल्ली की नई कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने अपनी कई गाड़ियों के दाम घटा दिए हैं। कंपनी ने बुधवार को घोषणा कि उसके चुनिंदा मॉडल्स की कीमत में 5 हजार रुपये तक की कटौती की गई है। इन कारों की नई कीमतें आज यानी 25 सितंबर से लागू हो गई हैं। ने जिन मॉडल्स के दाम घटाए हैं, उनमें ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, स्विफ्ट डीजल, सिलेरियो, बलेनो डीजल, इग्निस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस शामिल हैं। बता दें कि इनके अलावा कंपनी की अन्य कारों और डिजायर, स्विफ्ट व बलेनो के पेट्रोल मॉडल्स की कीमत नहीं कम हुई है। मारुति ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती किए जाने की वजह से अपनी कारों की कीमत घटाई है। बता दें कि हाल में खबर आई थी कि कॉरपोरेट टैक्स घटाए जाने के बाद मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों के दाम घटाने पर विचार कर रही है। क्या मारुति अपनी कारों के दाम घटाएगी? इस सवाल के जवाब पर मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा था कि कंपनी इस मुद्दे पर विचार कर रही है। अगले 1-2 दिन में इस बारे में घोषणा हो सकती है और अब दो दिन बाद कंपनी ने दाम घटाने की घोषणा कर दी।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2n3B9AG

No comments:

Post a Comment