नई दिल्ली अपनी पॉप्युलर कार का प्रीमियम मॉडल लाने की तैयारी में है। इसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रीमियम को नाम से लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से होगी। लीक तस्वीरों से मारुति की इस नई कार के कई डीटेल सामने आए हैं। मारुति के स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले प्रीमियम मॉडल में प्रमुख बदलाव इसके फ्रंट में देखने को मिलेंगे। नए मॉडल में नई डिजाइन की ग्रिल, नए हेडलैम्प, नए बंपर और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स होंगी। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प और करीब 180 mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिए जाने की उम्मीद है। लीक तस्वीरों से साफ हुआ है कि वैगनआर के प्रीमियम मॉडल में पीछे की तरफ एलईडी टेललैम्प और हाई-माउंटेड एलईडी स्टॉप लैम्प मिलेंगे। पीछे की तरफ डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, यानी इसका रियर लुक स्टैंडर्ड वैगनआर की तरह ही होगा। नई कार का इंटीरियर मारुति की प्रीमियम एमपीवी XL6 की तरह ब्लैक कलर में दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ नए फीचर भी देखने को मिल सकते हैं। इंजन को सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जो बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। वहीं, वैगनआर का स्टैंडर्ड मॉडल 1-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आता है। प्रीमियम मॉडल के साथ भी 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी के विकल्प मिलेंगे। पढ़ें: एक्सएल6 जैसी होगी थीमबता दें कि हाल में ने कुछ बदलावों के साथ अर्टिगा पर आधारित प्रीमियम एमपीवी एक्सएल6 लॉन्च की है। अर्टिगा के मुकाबले एक्सएल6 का फ्रंट लुक बिल्कुल अलग है, जबकि पीछे से यह काफी हद तक अर्टिगा जैसी दिखती है। यह 6 सीट वाली एमपीवी है, जबकि अर्टिगा 7 सीटर है। एक्सएल6 का कैबिन पूरी तरह ब्लैक कलर में है, जो प्रीमियम फील देता है। वैगनआर के प्रीमियम मॉडल में भी इसी तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2AzMwUh
No comments:
Post a Comment