Friday, September 6, 2019

रॉयल एनफील्ड की 2 पावरफुल बाइक हुईं महंगी

नई दिल्ली ने अपनी 650cc वाली दोनों बाइक्स और की कीमत बढ़ा दी है। इनके दाम में करीब 6 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी दोनों बाइक के सभी वेरियंट में हुई है। ने 650cc की इन दोनों बाइक्स को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद पहली बार इनकी कीमत बढ़ाई गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद की शुरुआती कीमत अब 2,56,372 रुपये हो गई है, जो पहले 2,50,610 रुपये थी। वहीं, कैफे रेसर का शुरुआती दाम अब 2,71,673 रुपये हो गया है, जबकि पहले 2,65,609 रुपये था। नई कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई हैं। नीचे देखें रॉयल एनफील्ड की इन दोनों बाइक्स के सभी वेरियंट की नई और पुरानी कीमत:
मॉडल पुरानी कीमत नई कीमत
इंटरसेप्टर 650 (Orange Crush/Silver Spectre/Mark Three) 2,50,610 2,56,372
इंटरसेप्टर 650 (Ravishing Red/Express White) 2,58,109 2,64,029
इंटरसेप्टर 650 (Glitter and Dust) 2,70,609 2,76,791
कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 (Black Magic/Ventura Blue) 2,65,609 2,71,673
कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 (Mayhem/Ice Queen White) 2,73,109 2,79,330
कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 (Mister Clean Chrome) 2,85,609 2,92,092
अभी और बढ़ सकती है कीमत रॉयल एनफील्ड की इन दोनों बाइक्स की कीमत में कुछ महीनों बाद फिर से इजाफा हो सकता है। दरअसल, 1 अप्रैल 2020 से देश में बीएस6 एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएंगे। उससे पहले कंपनी इन बाइक्स का बीएस6 मॉडल लॉन्च करेगी। बीएस6 इंजन वाली कॉन्टिनेन्टल जीटी को हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसके एग्जॉस्ट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा इंजन को बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करने में बाइक की लागत बढ़ेगी। इससे माना जा रहा है कि इन बाइक्स के बीएस6 मॉडल की कीमत अभी से ज्यादा होगी। पावररॉयल एनफील्ड की इन दोनों बाइक में 648cc पैरलल-ट्विन इंजन है। यह मोटर 7,250rpm पर 47hp का पावर और 5,250rpm पर 52Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक्स 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच से लैस हैं।


from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2N2lhdo

No comments:

Post a Comment