नई दिल्लीOkinawa ने एक नया PraisePro लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 71,990 रुपये है। यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Praise रेंज का तीसरा स्कूटर है। में 3 राइडिंग मोड (Economy, Sport और Turbo) दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मोटर वॉटरप्रूफ है। ओकिनावा प्रेजप्रो में 2kWh की लिथियम-आयन बैटरी और 1kW का BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसकी बैटरी डिटैचेबल है, यानी स्कूटर से निकाली जा सकती है। इकनॉमी मोड में इसकी टॉप स्पीड 30-35 किलोमीटर प्रति घंटा, स्पोर्ट मोड में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा और टर्बो मोड में 65-70 किलोमीटर प्रति घंटा है। रेंज ओकिनावा का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर स्पोर्ट मोड में 88 किलोमीटर और इकनॉमी मोड में 110 किलोमीटर तक चलेगा। कंपनी का दावा है कि इसे चार्ज करने में 2-3 घंटे का समय लगेगा। स्कूटर जिस चार्जर से लैस है, उसका इस्तेमाल घर के सामान्य सॉकिट में किया जा सकता है। बैटरी निकालकर चार्ज करनी हो या स्कूटर में लगी होने पर डायरेक्टर चार्ज करनी हो, दोनों के लिए एक ही चार्जर है। ब्रेकिंग और सस्पेंशन ओकिनावा प्रेजप्रो में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात करें, तो फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक हैं। स्कूटर की सभी लाइट्स एलईडी हैं। पढ़ें: फीचर्स प्रेजप्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में एंटी थेफ्ट अलार्म के साथ सेंट्रल लॉकिंग, की-लेस एंट्री, फाइंड माय स्कूटर फंक्शन, मोबाइल चार्जिंग यूएसबी पोर्ट और मोटर वॉक असिस्ट (फ्रंट/रिवर्स मोशन) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर 2 कलर ऑप्शन- ग्लॉसी रेड ब्लैक और ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक में उपलब्ध है।
from Automobile News in Hindi ऑटोमोबाइल न्यूज, Auto Industry News https://ift.tt/2zYdg0o
No comments:
Post a Comment