
from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/39NLKDS
जीप इंडिया ने अपनी कंपास एसयूवी का नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कंपास नाइट ईगल नाम दिया है। इसी के साथ जीप ने भारत में कंपास एसयूवी की तीसरी एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की। नाइट ईगल वैरिएंट कंपास के मिड-स्पेक लॉन्गिट्यूड प्लस ट्रिम लेवल पर बेस्ड है और भारत में इसके सिर्फ 250 यूनिट्स ही बेचे जाएंगे।
नए वैरिएंट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती मुंबई एक्स शोरूम कीमत 20.14 लाख रुपए है। जो डीजल-मैनुअल वैरिएंट के लिए 20.75 लाख रुपए और डीजल ऑटोमैटिक विद ऑल व्हील ड्राइव के लिए 23.31 लाख रुपए तक जाती है। नाइट ईगल का प्रोडक्शन खत्म होने के बाद नया लॉन्गिट्यूड प्लस वैरिएंट स्टैंडर्ड कंपास के साथ उपलब्ध रहेगा।
वैरिएंट वाइस कीमतें (एक्स शोरूम, मुंबई)
वैरिएंट | नाइट ईगल | स्टैंडर्ड कीमत | अंतर |
कंपास 1.4L पेट्रोल (ऑटो) | 20.14 लाख रु. | 19.68 लाख रु. | 45 हजार रु. |
कंपास 2.0L डीजल (मैनुअल) | 20.75 लाख रु. | 20.30 लाख रु. | 45 हजार रु. |
कंपास 2.0L डीजल 4X4 (ऑटो) | 23.31 लाख रु. | 22.86 लाख रु. | 45 हजार रु. |
कंपास नाइट ईगल वैरिएंट में क्या नया मिलेगा?
कंपाल नाइट ईगल में कौन-कौन से इंजन ऑप्शन मिलेंगे?
जीप इंडिया की आगे की क्या रणनीति है?
पिछली रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है, कंपास को कई मिड-लाइफ अपडेट्स के साथ अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा। एक्सटीरियर और इंटीरियर पर कई सारे बदलाव मिलने की उम्मीद है, जिसमें अन्य चीजों के साथ बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नए स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। कंपास फेसलिफ्ट के अलावा, जीप एक 7 सीटर ‘D-SUV’ पेश करने की तैयारी में है, जो कुछ समय बाद आएगी और मौजूदा 2.0-लीटर डीजल इंजन के अधिक शक्तिशाली इंजन से लैस होगी।